फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस की बैठक में बवाल: कार्यों की समीक्षा के बीच भिड़े पदाधिकारी, धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया

Tue, 30 Jun 2026 07:27 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के बीच बड़ा हंगामा हो गया। मूल्यांकन के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ऐप पर सवाल उठाने के बाद दो पदाधिकारियों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया और वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस की बैठक में विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में आयोजित यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संगठनात्मक समीक्षा से ज्यादा आपसी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गई। बैठक के दौरान दो पदाधिकारियों के बीच शुरू हुई तीखी बहस देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया दोनों पक्षों को शांत कराते नजर आ रहे हैं। बैठक में प्रदेशभर से आए उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्षों के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जा रही थी। पदाधिकारियों से उनके कामकाज का हिसाब लिया गया और कमजोर प्रदर्शन करने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ तो संगठन जिम्मेदारियां वापस ले सकता है।
विज्ञापन


ऐप पर उठे सवाल, भड़का विवाद
समीक्षा के दौरान मऊगंज विधानसभा अध्यक्ष आशुतोष ने संगठन के कामकाज का मूल्यांकन करने वाले ऐप की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उसे "फर्जी" बताया। इस टिप्पणी के बाद बैठक का माहौल अचानक गरमा गया और बहस तेज हो गई।

कहासुनी से धक्का-मुक्की तक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदेश सचिव सलमान गौरी और मऊगंज के जिला अध्यक्ष आशुतोष के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई। दोनों एक-दूसरे को मर्यादा में रहने की नसीहत देते रहे, लेकिन कुछ ही मिनटों में मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। विवाद बढ़ते ही बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारी भी बीच-बचाव के लिए आगे आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-जुलाई में रेलवे का बदलाव: 6 ट्रेनें रद्द, 34 ट्रेनों के रूट बदलेंगे, हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल के बढ़े 10 फेरे


यश घनघोरिया ने संभाला मोर्चा
हंगामा बढ़ता देख प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया अपनी सीट से उठकर दोनों नेताओं के बीच पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोनों को बैठक कक्ष से बाहर भेजा गया, जिसके बाद समीक्षा बैठक दोबारा शुरू हुई।

वरिष्ठ नेताओं ने नहीं दी प्रतिक्रिया
घटना का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस संगठन के भीतर अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक यूथ कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दिग्विजय के बयान पर कांग्रेस में घमासान: पीएसी बैठक में नेताओं का विरोध,दिग्गी बोले-भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट


अनुशासनहीनता पर कार्रवाई के संकेत
यूथ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अभिज्ञान शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है। बैठक के दौरान जिन पदाधिकारियों ने अनुशासन का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें