फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: उत्तर की हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में ठिठुरन, कोहरे से घटी न्यूनतम दृश्यता

Tue, 02 Jan 2024 12:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। घने कोहरे के साथ बारिश की संभावना लगातार बनी हुई है। इधर, उत्तर की हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है।

विज्ञापन
उत्तर की हवाओं ने बढ़ाई प्रदेश में ठिठुरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेते नजर आए। इसके साथ ही मंगलवार सुबह भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अनेक शहरों में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते वाहन चलाने में लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी।

विज्ञापन


भोपाल में सुबह 50 मीटर से भी कम दृश्यता रही। दिन में बादल छाए रहे और लोगों को सूरज का दीदार नहीं हुआ। कोहरे के चलते कई स्थानों पर वाहन दुर्घटनाओं का शिकार भी हो गए। कुहासे का असर ट्रैन, बस और हवाई जहाज की टाइमिंग पर भी दिखाई दिया। इसके कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। 

बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दो से चार जनवरी को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जबलपुर, सागर, रीवा संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एक दिन बाद रीवा और शहडोल में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा दो से चार जनवरी के बीच कहीं-कहीं घने कोहरे और मध्यम वर्षा की भी संभावना है। वहीं छतरपुर, ग्वालियर और राजगढ़ में शीतल दिन बना रहेगा और अभी 2 से 3 दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा।
विज्ञापन


ग्वालियर में सबसे ठंडा दिन 
ग्वालियर में दिन का अधिकतम पारा लुढ़क कर 13.4 डिग्री सेंटीग्रेट पर पहुंच गया। यहां दिन सबसे ठंडा रहा। जबकि रात ग्वालियर के साथ साथ खजुराहो में भी सबसे ठंडी रही। यहां रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। इसके साथ ही दतिया, टीकमगढ़, नौगांव, खजुराहो और शिवपुरी में भी दिन कोल्ड डे रहा। दतिया में भी दिन का अधिकतम पारा 13.7 डिग्री सेंटीग्रेट रहा। इधर, खंडवा, खरगौन और रतलाम में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

री-शेड्यूल की गई अप वंदे भारत एक्सप्रेस
हजरत निजामउद्दीन से चलकर रानी कमलापति स्टेशन आने वाली गाड़ी संख्या 20172 हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस के रानी कमलापति स्टेशन पर देरी से पहुंचने की वजह से आज गाड़ी संख्या 20171 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वन्दे भारत एक्सप्रेस अपने तय समय 5 बजकर 40 मिनट से 8 घंटे 30 मिनट री-शेड्यूल होकर रानी कमलापति स्टेशन से 2 बजकर 10 मिनट पर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें