फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के खानूगांव में NIA की छापेमारी, पिता-पुत्र से सात घंटे पूछताछ, नीमच से कारोबारी हिरासत में

Wed, 11 Oct 2023 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीएफआई के लिए कार्य करने के शक में एनआईए ने एटीएस के साथ छापा मार कार्रवाई की है। भोपाल, नीमच व राजस्थान, दिल्ली सहित 12 ठिकानों पर ये छापेमारी हुई है। 
विज्ञापन
बुधवार को भोपाल के खानूगांव से एनआईए ने पिता-पुत्र को हिरासत में लिया, फिर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के लिए कार्य करने संबंधी इनपुट मिलने के बाद बुधवार अल सुबह राट्रीय जांच अभिकरण (एनआईए) ने मप्र एटीएस के साथ भोपाल के खानूगांव में छापा मारा। खानूगांव ने निजी स्कूल के शिक्षक और उनके बेटे को हिरासत में लेकर एनआईए ने सात घंटे तक पूछताछ की है। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। वहीं, मप्र एटीएस के साथ मिलकर एनआईए ने नीमच में छापा मारकर कारोबारी दीपक सिंघल को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


खानूगांव के पिता पुत्र को लेकर एनआईए ने कहा है कि जब भी जरूरत हुई, उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है। करीब डेढ़ वर्ष पहले ही दोनों खानूगांव स्थित एक मकान में किराये से रहने पहुंचे थे। वे दोनों किसी भी पड़ोसी से संपर्क नहीं रखते थे। 

सिंघल पर करोड़ों का हवाला करने का शक
वहीं, मप्र एटीएस के साथ मिलकर एनआईए ने नीमच में छापा मारकर कारोबारी दीपक सिंघल को हिरासत में लिया है। दीपक सिंघल को तीन दिन पहले एनआईए ने पूछताछ के लिए बुलाया था। दीपक पर शैल कंपनियां बनाकर करोड़ों की टैक्स और जीएसटी चोरी के आरोप में जीएसटी भी कार्रवाई कर चुका है। उन पर शैल कंपनियों के जरिए करोड़ों का हवाला करने का भी आरोप है। टेरर फंडिंग में उनके शामिल होने का शक होने पर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


छह राज्यों में एक साथ छापा
इसके साथ ही एनआईए ने बीत देर रात और बुधवार अल सुबह मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित छह राज्यों के 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। 12 ठिकानों में मध्य प्रदेश के भोपाल और नीमच भी शामिल हैं। 

चारों तरफ से घेरकर खटखटाया दरवाजा
जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब 3ः30 बजे एनआईए और मप्र एटीएस की संयुक्त टीम ने खानूगांव स्थित मेहफूज के घर को चारों तरफ से घेरकर गेट खटखटाया। कई बार गेट खटखटाने के बाद जब पिता-पुत्र ने गेट नहीं खोला तो इसके बाद एनआई व एटीएस के जवान छत के रास्ते घर के अंदर घुसे। दोनों से देर रात से सुबह करीब 11 बजे तक पूछताछ की गई। करीब 7 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया है। दोनों पर पीएफआई के लिए कार्य करने और लोकल स्तर पर फंड जुटाने और पीफआई के आतंकियों से संपर्क रखने का शक है।

शिक्षक हैं पिता-पुत्र, मिले संदिग्ध दस्तावेज
मेहफूज फलाही पुत्र नौमान फलाही (55), मुसब फलाही पुत्र मेहफूज फलाही (24) दोनों ही वीआईपी रोड पर स्थित एलजीएस स्कूल में शिक्षक हैं। मेहफूज विद्यालय के छात्रों को उर्दू की तालीम देने के साथ तलैया थाना क्षेत्र में अरीठे वाली मस्जिद के पास किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बेटरा मुसब एलजीएस स्कूल में ही अंग्रेजी पढ़ाता है।

पड़ोसियों से नहीं था कोई संपर्क
मेहफूज खानूगांव में जिस मकान में रह रहे हैं, वहां वर्ष 2019 से किराये से हैं। किराए में मकान में रहने के साथ ही दोनों पिता-पुत्र किसी भी पड़ोसी से संपर्क नहीं रखते थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने जब पुलिस वाहन और लोगों को देखा तो उन्हें कार्रवाई की भनक लगी। पड़ोसियों ने बताया कि पिता-पुत्र किसी से बात नहीं करते थे।

कारोबारी के अंतरराष्ट्रीय संबंधों की जांच
केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट पर मध्य प्रदेश एटीएस और एनआईए की संयुक्त टीम ने बीती देर रात नीमच निवासी कारोबारी दीपक सिंघल के ठिकानों पर छापा मारा है। दीपक सिंघल शैल कंपनियों के माध्यम से पैसों का हवाला किया और जीएसटी को भी करोड़ों का चूना लगा चुका है। जीएसटी भी उसके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। मप्र एटीएस और एनआईए की टीम दीपक सिंघल से टेरर फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। सिंघल का शैल कंपनियों के जरिए करोड़ों का हवाला करने और कुछ देशों से भी संपर्क मिला है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें