फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp news: प्रदेश में डेंगू मलेरिया से निपटने 4 शहरों में जागरूकता की नई पहल, स्क्रीन में वीडियो करेंगे प्रसारित

Mon, 23 Sep 2024 08:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में बढ़ते डेंगू,मलेरिया को कंट्रोल करने प्रदेश के चार शहर भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में स्क्रीन पर वीडियो चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वीडियो सरकारी अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुपों में भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
योजना को लेकर अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में मलेरिया और डेंगू की रोकथाम पर केंद्रित एक नए जन जागरूकता अभियान की शुरुआत कर रहा है। प्रदेश राज्य सरकार द्वारा निर्मित और जीसीपीएल द्वारा समर्थित जन जागरूकता वीडियो, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के चार शहरों में जारी किया जाएगा इसके लिए 20 सरकारी कार्यालयों, 10 सरकारी अस्पतालों और 20 प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा, वीडियो की पहुंच और बढ़ाने के लिए इसे सरकारी अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रसारित किया जाएगा। यह अभियान दिसंबर 2024 के अंत तक चलेगा। इसे लेकर विभाग ने भोपाल में सोमवार को एक बैठक कर रणनीति बनाई। 
विज्ञापन




35 हजार लोग रोज देखेंगे वीडियो 
 डॉ. संतोष भार्गव ने बताया कि लगभग 35,000 लोग प्रतिदिन वीडियो देखेंगे, जिससे इसका प्रभाव बहुत बढ़ जाएगा। वीडियो को रणनीतिक रूप से उच्च-यातायात क्षेत्रों में दिखाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि संदेश समुदाय के विविध वर्गों तक पहुंचे। यह अभियान दिसंबर, 2024 के अंत तक लाइव रहेगा।



किसी भी महामारी को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय रोकथाम जरूरी
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के उप निदेशक डॉ. हिमांशु जायसवार ने कहा कि हमें गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ अपनी साझेदारी को फिर से आगे बढ़ाने पर गर्व है, जो एम्बेड कार्यक्रम का हिस्सा है और इसे चल रहे मानसून के दौरान मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का मुकाबला करने के लिए तैयार किया गया है। सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों के सतर्क प्रयास सार्वजनिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। किसी भी महामारी को नियंत्रित करने के लिए सक्रिय रोकथाम महत्वपूर्ण है और मध्य प्रदेश में यह जागरूकता अभियान हमारे नागरिकों को मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के बारे में शिक्षित करने में आवश्यक भूमिका निभाएगा। साथ मिलकर, हम इन बीमारियों के मामले कम कर सकते हैं और अपने समुदाय के स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन



पिछले 5 साल मलेरिया के मामलों में 89% की आई कमी
बैठक में जानकारी दी गई कि जीसीपीएल और मध्य प्रदेश सरकार के बीच सफल सहयोग के कारण पिछले 5 साल में मलेरिया के मामलों में 89% की कमी आई है और इस अवधि के दौरान राज्य के सबसे अधिक एंडेमिक क्षेत्रों में से 45% में एम्बेड के हस्तक्षेप का योगदान रहा। कुल मिलाकर, इस कार्यक्रम ने पूरे भारत में 11,000 गांवों (इंटरवेंशन विलेज) में से 5,225 गांवों को मलेरिया मुक्त होने में मदद की है। इसके अलावा, इस कार्यक्रम ने वित्त वर्ष 2023-24 में डेंगू के मामलों में 65% की कमी दर्ज की।


2015 से लगातार दे रहे सेवाएं
गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की सस्टेनेबिलिटी एवं सीएसआर प्रमुख, गायत्री दिवेचा ने  ने बतााया कि 2015 से हम वेक्टर जनित बीमारियों से मुकाबले के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार के साथ साझेदारी कर रहे हैं। इस साझेदारी से मध्य प्रदेश को मलेरिया उन्मूलन के लिहाज़ से श्रेणी 3 से श्रेणी 1 राज्य का दर्जा हासिल करने में मदद मिली। हालांकि, मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों का बढ़ना जारी रहा। हमारे इस संयुक्त प्रयास से स्पष्ट हुआ कि रोकथाम ही मुकाबले के लिए सबसे उपयुक्त साधन है। हमारा उद्देश्य है, सरल लेकिन प्रभावी निवारक उपायों को सामने लाना, जिसे हर कोई अपनी रक्षा के लिए अपना सकता है। पिछले 5 साल मलेरिया के मामलों में 89% की आई कमी
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें