फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में स्लम पुनर्वास और शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में काम करेगा एनबीसीसी, सीएम मोहन यादव से की मुलाकात

Wed, 25 Nov 2026 09:13 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी एनबीसीसी मध्यप्रदेश में स्लम पुनर्वास, शहरी पुनर्विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में काम करने की इच्छुक है। कंपनी के सीएमडी केपी महादेवस्वामी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी रुचि जताई।
 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव से मुलाकात करते एनबीसीसी के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में स्लम पुनर्वास, शहरी पुनर्विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड काम करने की इच्छुक है। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक केपी महादेवस्वामी ने नई दिल्ली में मुख्यमंत्री  मोहन यादव से मुलाकात कर प्रदेश में इन क्षेत्रों में काम करने की रुचि जताई। मुलाकात के दौरान महादेवस्वामी ने मुख्यमंत्री को एनबीसीसी की निर्माण, पुनर्विकास और परियोजना प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी मध्यप्रदेश में शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करना चाहती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल बोले-योजनाओं के प्रभावी नियोजन और क्रियान्वयन का आधार हैं जनगणना के आंकड़े
विज्ञापन


एनबीसीसी केंद्र सरकार का नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जो निर्माण, रियल एस्टेट और परियोजना प्रबंधन के क्षेत्र में काम करता है। प्रदेश में कंपनी की रुचि से स्लम पुनर्वास और पुराने शहरी क्षेत्रों के पुनर्विकास जैसी परियोजनाओं में नए अवसर बनने की संभावना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: भोपाल-विदिशा के बीच 1757 करोड़ से बनेगा फोरलेन, गंजबासौदा को तीन बड़ी सड़कों की सौगात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें