फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि भारतम्: मध्य भारत प्रांत में 610 स्थानों पर गूंजेगा वंदे मातरम्, शुक्रवार सुबह 11 बजे सामूहिक गायन

Thu, 24 Sep 2026 07:36 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर 25 सितंबर को मध्यभारत प्रांत में 610 स्थानों पर एक साथ सामूहिक गायन होगा। सुबह 11 बजे विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और आम नागरिक ‘नमामि भारतम्’ अभियान के तहत राष्ट्रगीत का समवेत स्वर में गायन करेंगे।
विज्ञापन
वंदे मातरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में 25 सितंबर को मध्यभारत प्रांत में एक साथ 610 स्थानों पर सामूहिक गायन होगा। नमामि भारतम् अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में हजारों विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिक सुबह 11 बजे एक साथ राष्ट्रगीत का गायन करेंगे। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में होने वाले इस कार्यक्रम की जानकारी प्रांत संयोजक डॉ. शिरोमणि दुबे और सह-संयोजक दीपक चंदेवा ने दी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को प्रांत के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एक ही समय में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया जाएगा। कार्यक्रम केवल विद्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा। भोपाल के शौर्य स्मारक, ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि और शिवपुरी में तात्या टोपे समाधि स्थल सहित अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के केंद्रों पर भी विशेष आयोजन होंगे। यहां सैकड़ों नागरिक, पूर्व विद्यार्थी और प्रबुद्धजन शामिल होकर समवेत स्वर में राष्ट्रगीत गाएंगे। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास, राष्ट्रीय महत्व और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जोड़ना है। इसके लिए गीत की ऐतिहासिक यात्रा पर परिचर्चा और विशेष व्याख्यान के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका पर प्रदर्शनियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। आयोजकों के अनुसार, ‘वंदे मातरम्’ केवल एक रचना नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और संघर्ष का प्रतीक है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  भाजपा का नया दांव: दतिया में नरोत्तम को किया किनारे, स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के करीबी को कमान
विज्ञापन


रिकॉर्ड के लिए प्रमाणीकरण
‘नमामि भारतम्’ के तहत एक साथ सबसे अधिक विद्यार्थियों और जनसमुदाय द्वारा एक स्वर में ‘वंदे मातरम्’ गायन को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने प्रमाणीकरण के लिए सूचीबद्ध किया है। दोनों संस्थाओं ने इस उपलब्धि के लिए विद्या भारती के विद्यालयों को शुभकामनाएं दी हैं। आयोजकों ने मध्य भारत प्रांत के नागरिकों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से 25 सितंबर को सुबह 11 बजे निकटतम केंद्र पर पहुंचकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: एमपी भाजपा को नया मीडिया प्रभारी मिला, रायसेन के बृजगोपाल लोया संभालेंगे जिम्मेदारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें