फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम: दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, मानसून की विदाई में 6 दिन बाकी

Thu, 24 Sep 2026 07:17 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मानसून की विदाई से पहले बंगाल की खाड़ी का अवदाब मध्य प्रदेश में बारिश बढ़ाएगा। 25-26 सितंबर को पूर्वी हिस्से में असर ज्यादा रहेगा। प्रदेश में अब तक 34.3 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य से 2.4 इंच कम है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से प्रदेश में अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 25 और 26 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का असर ज्यादा रहने का अनुमान है। गुरुवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। इनमें छतरपुर, पन्ना, सतना, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा शामिल हैं। अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अगले 24 घंटे में और प्रभावी हो सकता है। इसके असर से पूर्वी हिस्से के जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


इन जिलों में भी बदला रहेगा मौसम
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश होने की संभावना है।

34.3 इंच बारिश, फिर भी सामान्य से 2.4 इंच पीछे
प्रदेश में इस मानसून अब तक 870.5 मिलीमीटर यानी 34.3 इंच बारिश दर्ज हुई है। सामान्य बारिश 36.7 इंच के मुकाबले प्रदेश अभी 2.4 इंच पीछे है। कुल मिलाकर बारिश सामान्य से करीब 7 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में कमी घटकर करीब 2 प्रतिशत रह गई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में बारिश सामान्य से करीब 11 प्रतिशत कम है। पिछले कुछ दिनों की बारिश से प्रदेश की स्थिति में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


23 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
अब तक अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। वहीं कई जिलों में बारिश की कमी अभी बनी हुई है। पश्चिमी हिस्से के कुछ जिलों में यह कमी 8 से 50 प्रतिशत तक दर्ज की गई है।

बुधवार को भी कई जिलों में बदला मौसम
बुधवार को सुबह तेज धूप और उमस के बाद दोपहर में कई जगह अचानक बारिश शुरू हो गई। भोपाल में रुक-रुककर बारिश होती रही। नर्मदापुरम के इटारसी में करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। खंडवा, टीकमगढ़, सीहोर समेत कई जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें-ओबीसी आरक्षण पर राहुल गांधी का सीएम मोहन को पत्र, बोले-13% होल्ड पदों पर दें नियुक्ति; चार साल से इंतजार


मानसून की विदाई में अब सिर्फ 6 दिन
मध्य प्रदेश में मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। यानी अब इसकी विदाई में करीब छह दिन बाकी हैं। राजस्थान के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है और सितंबर के अंतिम सप्ताह से मध्य प्रदेश में भी इसकी वापसी शुरू होने के संकेत हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में अभी बाकी है मानसून की आखिरी बारिश: 26 सितंबर तक बरसेंगे बादल, आज तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जून की कमी अब तक पूरी नहीं हुई
जून में प्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश के बावजूद जून की कमी पूरी तरह दूर नहीं हो सकी। मानसून के दौरान दो बार बारिश का ब्रेक भी आया। सितंबर के आखिरी दौर में सक्रिय हो रहे तंत्र से अब बारिश का आंकड़ा और सुधरने की उम्मीद है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें