फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस,21 फरवरी को पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश आसार

Wed, 19 Feb 2025 08:27 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है जिसके प्रभाव से 21 फरवरी को प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।

 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश की ज्यादातर जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। वही एक बार फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है। जिससे प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। मंगलवार को ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हुई, जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी का असर देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को मौसम साफ रहेगा। 21 फरवरी को पूर्वी हिस्से में यानी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, सिवनी, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन



अधिकतर जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया पारा
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार ही रहा। भोपाल में 32.2 डिग्री, इंदौर में 31.5 डिग्री, उज्जैन में 32 डिग्री और जबलपुर में दर्ज किया गया। ग्वालियर में एक ही दिन में पारा 4.7 डिग्री लुढ़ककर 24.9 डिग्री पहुंच गया। यहां बादल छाने की वजह से पारे में गिरावट हुई। बैतूल, धार, दमोह, सागर में पारा 32 डिग्री और नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रतलाम, मंडला में 33 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। सोमवार-मंगलवार की रात में कई शहरों में पारा 15 डिग्री से अधिक ही रहा। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा मौसम

19 फरवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर में मौसम साफ रहेगा। ग्वालियर संभाग में बादल देखने को मिल सकते हैं।

20 फरवरी: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें