फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: इंदौर-भोपाल में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Wed, 06 Jul 2022 03:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल समेत कई संभागों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बनने से इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में तेज बारिश की चेतावनी दी है। लो प्रेशर एरिया बनने से मध्य प्रदेश का मध्य हिस्सा इस समय मानसूनी गतिविधियों का केंद्र बन चुका है। इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, शहडोल, भोपाल और जबलपुर संभागों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।  
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को हरदा में सबसे अधिक 22 सेमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद टिमरनी (20 सेमी), उदयनगर (15 सेमी), भीमपुर (14 सेमी), खातेगांव, देपालपुर (13-13 सेमी), इंदौर, महू (9-9 सेमी), देवास, गौतमपुरा (8-8 सेमी), गरोठ, बागली, सनावद, पिपलौहा, भैंसदेही, बदनावर, पेटलावाद, सतवास (7-7 सेमी) में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग के फोरकास्ट बुलेटिन में कहा गया है कि अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सागर, नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। 

कई नदी-नाले उफान पर, कई मार्ग भी बंद
उज्जैन और इंदौर में लगातार बारिश के बाद शिप्रा का जलस्तर तेजी से बढ़ा। शिप्रा नदी के घाटों पर बने मंदिर डूबने लगे हैं। बड़नगर को जोड़ने वाला छोटा पुल भी शिप्रा नदी में जलस्तर बढ़ने से डूब गया है। भोपाल में भी बड़े तालाब का जलस्तर 0.45 मीटर बढ़ा है।  सुखतवा नदी के नए पुल पर डेढ़ फीट पानी आ गया। इससे भोपाल-इंदौर हाईवे तक बंद हो गया था। हरदा में अजनलाल नदी का कहर देखने को मिला। होशंगाबाद-खंडवा स्टेट हाईवे बंद करना पड़ा था। छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव नदी ने तबाही मचा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें