मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव शुरू हो गया है, जहां अभी तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश ओले के साथ तेज हवा चल रही थी वहीं, अब मौसम शुष्क हो गया है और तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। शनिवार को प्रदेश का तापमान 42 डिग्री पार पहुंच गया। प्रदेश में सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा यहां का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस प्रकार कई जिलों का पारा 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल को उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के 10 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर-सागर संभाग में भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान है।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
नर्मदापुरम 42.4
रतलाम 41.5
दमोह 40.5
मंडला 40.0
सागर 40.0
सतना 40.0
प्रदेश के बडे़ शहरों का अधिकतम तापमान
शहर अधिकतम तापमान
उज्जैन 39.4
भोपाल 39.0
इंदौर 38.8
जबलपुर 38.5
ग्वालियर 38.0
यह भी पढ़ें-भोपाल कलेक्टर ने बैरसिया नगर पालिका पार्षद को पद से हटाया, फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर लड़ा था चुनाव
अप्रैल में प्रदेश में 7 से 10 दिन चल सकती है लू
मध्यप्रदेश में अप्रैल महीने में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरे सप्ताह से लू भी चलेगी। सबसे गर्म आखिरी सप्ताह रहेगा। दिन का तापमान 45 डिग्री पार हो सकता है ।ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, इंदौर, उज्जैन और भोपाल में लू भी चल सकती है। मौसम केंद्र भोपाल के वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि इस बार तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में अप्रैल महीने में 7 से 10 दिन तक हीट वेव यानी, लू का असर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-MP बोर्ड 10वीं-12वीं के मूल्यांकन में आई तेजी, 40% से ज्यादा कॉपियों की हुई जांच, जाने कब आएगा रिजल्ट?
आज से दोनों सिस्टम हुए कमजोर
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी तक दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक्टिव रहा। इस वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल छाए रहे।यह सिस्टम शनिवार को कमजोर हो गया है। अब गर्मी का असर बढ़ेगा। जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। अगले 3 से 4 दिन तक दिन का तापमान बढ़ सकता है। वहीं, 7-8 अप्रैल को हीट वेव यानी, गर्म हवा चलने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में लू चल सकती है। 8 अप्रैल को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव का असर रहेगा।