मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई सबसे ज्यादा रतलाम में करीब 3 इंच और दमोह में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बैतूल, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, खरगोन, पचमढ़ी,रायसेन, रतलाम,शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सतना,सीधी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में बारिश दर्ज की गई। नर्मदापुरम में तवा डैम के 13 में से 5 गेट 5-5 फीट तक खोले गए हैं। इनसे 43,010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। प्रदेश में अगले चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून टर्फ, डिप्रेशन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी होने से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें-
चुनाव आयोग का अपमान कर रही कांग्रेस, सारंग बोले- 27 सीटें घटा दें तो भी BJP को प्रदेश में बहुमत मिलता
मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार के अनुसार गुना, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर में बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही भोपाल, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, शहडोल, कटनी, उमरिया, मैहर में बिजली के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। निवाड़ी, टीकमगढ़, नीमच, मंदसौर, सीधी, सिंगरौली, खंडवा, नर्मदापुरम, शाजापुर, अनूपपुर, श्योपुर, मुरैना, सतना, खरगोन, बुरहानपुर, हरदा, रीवा, पन्ना, छतरपुर शिवपुरी, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, आगर, उज्जैन में हल्की बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, इंदौर में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा गिरा पानी
अब तक 32 इंच बारिश
मध्य प्रदेश में इस सीजन में अब तक औसत 32 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 26.1 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 5.9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 86 प्रतिशत पानी गिर चुका है।