फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 26 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी

Fri, 23 Aug 2024 12:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

MP Weather Today: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन 26 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लो प्रेशर एरिया की वजह से मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसकी वजह से प्रदेश में बारिश का दौरा जारी है। भोपाल में देर रात से बारिश हुई जिससे कई क्षेत्रों में पानी का भर गया। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिन 26 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ के चलते तेज बारिश हो सकती है। इसके बाद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 25 अगस्त से सिस्टम और मजबूत हो जाएगा।

विज्ञापन


इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। 

मध्य प्रदेश के सीधी से गुजर रही मानसून ट्रफ
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान में एक मानसून ट्रफ प्रदेश के सीधी से होकर गुजर रही है। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर सिस्टम एक्टिव है। वहीं, दूसरा लो प्रेशर एरिया अरब सागर की तरफ एक्टिव है, जो आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। अगले 24 घंटे में सिस्टम मजबूत होगा। पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिण हिस्से में बारिश का दौर बना रहेगा।
विज्ञापन


भोपाल में रात भर हुई बारिश
इधर राजधानी भोपाल में गुरुवार को देर रात से शुरू हुई बारिश से कई जगह पानी का भरा हो गया। नादरा बस स्टैंड समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया। तुलसी नगर, हर्षवर्धन नगर समेत 50 से अधिक इलाकों में करीब एक घंटे बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह से भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें