फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, 37 जिलों में लू का अलर्ट, कई शहरों में तपिश से हाल बेहाल

Sat, 16 May 2026 07:28 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खंडवा सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। भोपाल समेत कई जिलों में तेज धूप और लू का असर देखने को मिला। मौसम विभाग ने 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए अगले चार दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मई की गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार को 12 शहरों का पारा 43 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा गर्म खंडवा रहा, जहां तापमान 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 37 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार और देवास में तीव्र लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं कई जिलों में दिन के साथ रातें भी तपेंगी। इंदौर, उज्जैन और मंडला में वॉर्म नाइट की स्थिति रहेगी, यानी रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


इन जिलों में चलेगी लू
भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, छतरपुर, सागर, दमोह समेत कई जिलों में लू का असर रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में दोपहर के समय हालात ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

कहीं लू तो कहीं ओले
प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ कई जिले भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। कटनी में तेज हवाओं के साथ ओले गिरे, जबकि उमरिया में आंधी और बारिश से खरीदी केंद्रों में रखा गेहूं भीग गया। सागर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, गुना, शिवपुरी और रायसेन समेत कई जिलों में भी शाम को मौसम बदला।
विज्ञापन


बड़े शहरों का तापमान

खंडवा - 45.1 डिग्री
शाजापुर -44.6 डिग्री
खरगोन - 44.2 डिग्री
रतलाम  - 44 डिग्री
भोपाल - 42.8 डिग्री
उज्जैन - 42.5 डिग्री
इंदौर - 41.8 डिग्री
जबलपुर - 41.8 डिग्री
ग्वालियर - 40.9 डिग्री

यह भी पढ़ें-कमाई का नया मॉडल भी ठंडा, प्री-वेडिंग शूट की अनुमति के 10 दिन बाद भी बुकिंग नहीं
विज्ञापन



अगले 4 दिन तक राहत नहीं
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे के मुताबिक 16 से 19 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। लोगों को बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है। दिलचस्प बात यह है कि मई के ज्यादातर दिनों में प्रदेश में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का असर रहा। 15 दिनों में 13 दिन मौसम बदला रहा, लेकिन अब अचानक तेज गर्मी ने हालात बिगाड़ दिए हैं। फिलहाल शनिवार को बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें-धर्मगुरुओं-मुस्लिम नेताओं की अपील का असर, भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जुमे की नमाज शांतिपूर्ण रही

मौसम विभाग की एडवाइजरी
- दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें
- लंबे समय तक धूप में न रहें
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
- बच्चे और बुजुर्ग विशेष सावधानी रखें
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें