फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के 21 जिलों जारी रहा बारिश का दौर, छतरपुर में सबसे ज्यादा 1 इंच दर्ज हुई बारिश

Fri, 27 Jun 2025 08:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शुक्रवार को भोपाल समेत करीब 21 जिलों में बारिश हुई। छतरपुर में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, बालाघाट, उमरिया, मऊगंज, शहडोल, राजगढ़, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।
 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश  में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) है तो दक्षिणी हिस्से से ट्रफ भी गुजर रही है। शुक्रवार को भोपाल समेत करीब 21 जिलों में बारिश हुई। छतरपुर में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, बालाघाट, उमरिया, मऊगंज, शहडोल, राजगढ़, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



एमपी में मौसम के ये सिस्टम एक्टिव
एक ट्रफ उत्तर-पूर्व अरब सागर से दक्षिण गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ से होती हुई बंगाल की खाड़ी के उत्तरी-पश्चिमी क्षेत्र तक जा रही है। यहां पर लो प्रेशर एरिया (कम दबाव के क्षेत्र) के रूप में यह सक्रिय है। वहीं, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश में एक्टिव है।यही दो सिस्टम स्ट्रॉन्ग हैं, जो प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्से में बारिश करा रहे हैं।


यह भी पढ़ें-70 साल से ज्यादा के लोकतंत्र सेनानियों को मिलेंगे आयुष्मान कार्ड, सीएम मोहन यादव का एलान
विज्ञापन


एक दिन लेट पहुंचा था मानसून अब झमाझम बारिश
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 5 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। बता दें कि इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।15 दिन तक मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा और एमपी में 1 दिन लेट हो गया। हालांकि, 3 दिन में ही मानसून ने प्रदेश के 53 जिलों को कवर कर लिया। एक दिन के ठहराव के बाद बाकी बचे 2 जिले- भिंड और मऊगंज में भी मानसून एंटर हो गया। इस तरह 5 दिन में ही मानसून ने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था। मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि जून की सामान्य बारिश का आंकड़ा मानसून पार कर लेगा।

यह भी पढ़ें-जमीन विवाद में दिव्यांग किसान को भाई-भतीजों ने पीट-पीटकर मार डाला, आरोपियों की तलाश जारी


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

28 जून : भिंड, मुरैना, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। अन्य जिलों में भी आंधी-बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


29 जून : रीवा, मऊगंज, सीधी, दतिया और भिंड में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है।

30 जून : दमोह, पन्ना और कटनी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। श्योपुर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, सतना, जबलपुर और उमरिया में भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें