फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, शाजापुर, नीमच, सीहोर में गिरे ओले गिरे, 3 दिन रहेगा असर

Mon, 05 May 2025 09:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather Today: एमपी में सोमवार को भी तेज आंधी, ओले और बारिश का दौर जारी रहा। शाजापुर, नीमच, सीहोर में ओले गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिन सिस्टम एक्टिव रहने की वजह से ओले बारिश के साथ तेज आंधी का दौर बना रहेगा। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मई महीने में बारिश जैसा माहौल हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है साथ में ओले भी गिर रहे हैं। सोमवार को भी तेज आंधी, ओले और बारिश का दौर जारी रहा।भोपाल, ग्वालियर, मंदसौर, रायसेन, विदिशा, रतलाम, भिंड, छतरपुर, मऊगंज,पन्ना, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश हुई। शाजापुर, नीमच, सीहोर में ओले गिरे। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 दिन सिस्टम एक्टिव रहने की वजह से ओले बारिश के साथ तेज आंधी का दौर बना रहेगा। 
विज्ञापन



नरसिंहपुर का पारा 43 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार नरसिंहपुर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। जबकि खरगोन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी जिलों में तापमान इससे कम ही दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल-उज्जैन में 35.5 डिग्री, इंदौर में 35 डिग्री, ग्वालियर में 36.2 डिग्री और जबलपुर में 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रायसेन के साथ पचमढ़ी में 32.2 डिग्री और रतलाम में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


इसलिए बदला प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ की वजह से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। रविवार को कई जिलों में आंधी, बारिश हुई और ओले गिरे। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। कुछ जिलों में ओले गिरने का अलर्ट भी किया है। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-बलात्कार और ब्लैकमेलिंग पीड़ितों से राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम मिली, हालात पर ली जानकारी


तापमान में 8.6 डिग्री की गिरावट
सोमवार को अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। रायसेन सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 27.4 डिग्री पहुंच गया। एक ही दिन में 8.6 डिग्री की गिरावट हुई है। उज्जैन में 5.5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 35.5 डिग्री पर आ गया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी पारे में गिरावट हुई।


यह भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम में रिश्वत कांड, दो सुपरवाइजरों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, दिए जांच के निर्देश

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

6 मई: इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अलीराजपुर, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन



7 मई: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, पन्ना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में बारिश हो सकती है।

8 मई: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में गरज-चमक, आंधी और बारिश वाला मौसम रह सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें