फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: भोपाल-सीहोर-रायसेन में रातभर से हो रही बारिश, 4 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट,17% बारिश की कमी

Tue, 21 Jul 2026 07:08 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल, सीहोर और रायसेन में रातभर हुई बारिश ने मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत दिए हैं, लेकिन प्रदेश अब भी सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश झेल रहा है। 39 जिलों में वर्षा का आंकड़ा औसत से नीचे है। ऐसे में अब पूरे प्रदेश की नजर जुलाई के आखिरी सप्ताह में बनने वाले मजबूत बारिश के सिस्टम पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद मानसून ने फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। राजधानी भोपाल, सीहोर और रायसेन में सोमवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। कई इलाकों में सड़कें भीग गईं और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



हालांकि, पूरे प्रदेश की तस्वीर अभी भी चिंताजनक बनी हुई है, क्योंकि अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मुरैना, भिंड, दमोह और कटनी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। नीमच, मंदसौर और रतलाम में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब भी 17% बारिश की कमी
बारिश का ताजा दौर शुरू होने के बावजूद प्रदेश अब भी सामान्य वर्षा से पीछे चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अब तक 268.1 मिमी (10.5 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 323.2 मिमी (12.7 इंच) बारिश हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश में कुल वर्षा 17 प्रतिशत कम है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि पिछले 13 दिनों तक कहीं भी व्यापक और लगातार भारी बारिश नहीं हुई, जिससे बारिश का अंतर लगातार बढ़ता गया। यही वजह है कि प्रदेश के 39 जिले अभी भी सामान्य से कम बारिश वाले क्षेत्र में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में 27% ओबीसी आरक्षण को लेकर विधानसभा घेराव, रंगमहल चौराहे पर पुलिस ने रोका, वाटर कैनन चलाई
विज्ञापन



कुछ जिले आगे, कई जिले अब भी पिछड़े
देवास प्रदेश का सबसे अधिक बारिश वाला जिला बना हुआ है, जहां सामान्य से 102 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। हरदा, इंदौर, सीहोर और भोपाल में भी स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है। दूसरी ओर आलीराजपुर सबसे कम बारिश वाला जिला है, जहां सामान्य से करीब 74 प्रतिशत कम वर्षा हुई है।


यह भी पढ़ें-समान नागरिक संहिता विधेयक पर कल होगी चर्चा, कांग्रेस का आरोप बिना बताए लाए बिल

आखिरी सप्ताह से बड़ी उम्मीद
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जुलाई के आखिरी सप्ताह में एक मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है। यदि यह तंत्र प्रभावी रहा तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार अच्छी बारिश हो सकती है और सामान्य वर्षा के मुकाबले चल रही कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें