फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP BJP विधायक दल की बैठक: सीएम बोले- UCC के फायदे घर-घर पहुंचाएं, विपक्ष के भ्रम का तथ्यों से जवाब दें

Mon, 20 Jul 2026 10:08 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायकों से यूसीसी के प्रावधान और उसके लाभ आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के भ्रम फैलाने वाले दावों का तथ्यों के साथ जवाब दिया जाए।
विज्ञापन
विधायक दल की बैठक को संबोधित करते मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक विधानसभा में पेश होने के बाद भाजपा ने इसे जनता तक पहुंचाने की रणनीति तेज कर दी है। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायकों से कहा कि यूसीसी के प्रावधानों और उसके लाभों की सही जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी लागू होना प्रदेश की बड़ी उपलब्धि है और इससे सभी नागरिकों को समान अधिकार मिलेंगे। विशेष रूप से महिलाओं को संपत्ति सहित कई कानूनी अधिकारों में समान संरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  MP Police: 8 साल बाद SI भर्ती, हर साल होंगे प्रमोशन; CM मोहन यादव बोले- अपराधी बचने नहीं चाहिए

मुस्लिम महिलाओं को सामाजिक कुरीतियों से मिलेगी राहत 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी सामाजिक समरसता, न्याय और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनजातीय समाज की परंपराओं और अधिकारों की रक्षा के लिए उन्हें इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस कानून को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश करेगा, इसलिए भाजपा विधायक तथ्यों और प्रमाणों के साथ लोगों के बीच जाएं और सही जानकारी दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यूसीसी का सबसे अधिक लाभ मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें कई सामाजिक कुरीतियों से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  UCC पर सियासत तेज: शहर काजी की स्पीकर से मुलाकात, मसूद ने मांगा संशोधन; CM बोले- मुस्लिम बहनों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाए
बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों से अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों को मॉडल विधानसभा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ जनता का फीडबैक भी सरकार तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए नियमों का सरलीकरण किया गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए नया सचिवालय बनाया जा रहा है और नीति आयोग ने निवेशकों के अनुकूल सुधारों के मामले में मध्यप्रदेश को देश में प्रथम स्थान दिया है। 

ये भी पढ़ें-  खाद-बीज पर तीखी बहस: उमंग बोले- किसान को खाद नहीं, सिर्फ OTP मिल रहा; मंत्री कंसाना ने कहा- कमी की बात गलत

विपक्ष के झूठ का तथ्यों के साथ जवाब दें 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश यूसीसी लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विधायकों से कहा कि यूसीसी को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों का तथ्यों के साथ जवाब दें और सरकार के साथ संगठन की गतिविधियों को भी प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाएं। बैठक में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें-  MP के 13 ननि में एल्डरमैन नियुक्त: भोपाल में 12, बाकी निगमों में 8-8; इंदौर,ग्वालियर और जबलपुर का इंतजार


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें