फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज छाएंगे बादल, तापमान में हो सकती है दो-तीन डिग्री की गिरावट

Thu, 20 Feb 2025 08:34 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं जिससे तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट आएगी।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। फरवरी के आखिरी दिनों में प्रदेश का मौसम फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे यानी, 21 फरवरी से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान जताया है। गुरुवार को कई जिलों में बादल छाने का अलर्ट जारी किया गया। इससे पहले बुधवार को भी भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। दूसरी ओर, इंदौर-उज्जैन में दिन में गर्मी का असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम है। वहीं, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में भी मौसम बदला है।
विज्ञापन


कई शहरों के तापमान में आई गिरावट

बुधवार में दिन का तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 27.3 डिग्री, रायसेन में 29 डिग्री, नरसिंहपुर में 29.2 डिग्री, नौगांव में 28 डिग्री रहा। कई शहरों में दिन के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, रात में पारे में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मंगलवार-बुधवार की रात सिवनी-दमोह में 17 डिग्री, खंडवा-खरगोन में 18 डिग्री और नर्मदापुरम में 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 24 फरवरी को फिर एक्टिव होगा सिस्टममौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन



अगले 2 दिन ऐसा मौसम
20 फरवरी: भोपाल समेत कई जिलों में बादल छा सकते हैं। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में गर्मी का असर रहेगा।

21 फरवरी: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें