फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: प्रदेश के 12 जिलों में हुई हल्की बारिश, पचमढ़ी में आधा इंच गिरा पानी, 7 और जिलों से मानसून लौटा

Fri, 26 Sep 2025 08:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शुक्रवार को 12 जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं 7 जिले ग्वालियर, गुना, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया और आगर-मालवा से भी मानसून की विदाई हुई। जबकि उज्जैन, राजगढ़ और अशोकनगर जिले के कुछ क्षेत्रों से भी मानसून के लौटने की अधिकृत घोषणा हुई है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जहां कई जिलों में बारिश का दौर चल रहा है। वहीं कई जिलों से मानसून की विदाई भी जारी है। शुक्रवार को 7 जिले ग्वालियर, गुना, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया और आगर-मालवा से भी मानसून की विदाई हुई। वहीं, उज्जैन, राजगढ़ और अशोकनगर जिले के कुछ क्षेत्रों से भी मानसून के लौटने की अधिकृत घोषणा मौसम विभाग ने कर दी। वहीं छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा सतना, सिवनी, सीधी, उमरिया, बालाघाट, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में बारिश हुई। पचमढ़ी में आधा इंच से ज्यादा पानी गिर गया।
विज्ञापन


अब तक 11 जिलों में मानसून की वापसी
इससे पहले नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना से मानसून पूरी तरह से लौट चुका है। इन्हें मिलाकर एमपी से अब तक 11 जिलों में मानसून पूरी तरह से और 3 जिलों से आंशिक रूप से विदा हो गया है। हालांकि, मध्यप्रदेश से विदाई ले रहा मानसून जाते-जाते भी जमकर बरसेगा। मौसम विभाग ने 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इससे पहले कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।



यह भी पढ़ें-छह साल तक मामी के साथ रिलेशन में रहने वाले युवक की मौत, भाई का आरोप-हत्या की गई
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक औसत 44.1 इंच बारिश दर्ज
 प्रदेश में अब तक औसत 44.1 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 36.9 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। प्रदेश से भी मानसून की विदाई शुरू हो गई है। 4 जिले- नीमच, भिंड, मुरैना और श्योपुर से सबसे पहले मानसून विदा हुआ है। यहां 35 से 115 प्रतिशत तक बारिश ज्यादा हुई है। चंबल संभाग के श्योपुर में सामान्य 26.2 इंच के मुकाबले 56.6 इंच पानी गिर गया, जो 115 प्रतिशत अधिक है। भिंड में 32.4 इंच, मुरैना में 37 इंच और नीमच में 42.9 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से ज्यादा है।

यह भी पढ़ें-भोपाल के न्यू मार्केट पहुंचे पीसीसी चीफ, व्यापारियों से की चर्चा, बोले- जनता झेल रही जीएसटी की मार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें