सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों नें मौसम साफ रहा भोपाल, इंदौर समेत अधिकांश जिलों में तेज धूप खिली रही। जबकि इधर सागर में सवा इंच, खजुराहो में आधा इंच बारिश हुई। छिंदवाड़ा, उमरिया में भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश में मानसून समेत दो टर्फ की एक्टिविटी जरूर है, लेकिन वे स्ट्रॉन्ग नहीं हैं। इस वजह से भारी बारिश का दौर थमा है।
इसलिए तेज बारिश में लगा ब्रेक
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में एक दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद बारिश शुरू होगी। अभी उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर से लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। अगले 2 दिन में यह आगे बढ़ेगा। जिसका असर एमपी में भी देखने को मिल सकता है। यानी इस महीने एक ब्रेक के बाद फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा।
यह भी पढ़ें-
प्रदेश में बारिश का सिस्टम पड़ा कमजोर, 6 जिलों में हुई हल्की बारिश, अगले 3 दिन भारी बारिश से राहत
प्रदेश में अब तक औसतन 41.2 इंच हुई बारिश
मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार मध्यप्रदेश में इस सीजन के अब तक औसत 41.2 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 33.1 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 8.1 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। 4.2 इंच पानी ज्यादा गिर गया है। 30 जिले-भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। कई जिले ऐसे हैं, जहां आंकड़ा डेढ़ सौ प्रतिशत के पार है। श्योपुर में कुल 213 प्रतिशत पानी गिर चुका है।
यह भी पढ़ें-
भोपाल में ढोल-ढमाकों के साथ गणेश जी का हो रहा विसर्जन, बड़ी मूर्तियों को क्रेन से कर रहे विसर्जित