फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Toady: MP मे बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 45 डिग्री पार,6 जिलों में लू का अलर्ट,भोपाल-इंदौर भी तपेंगे

Tue, 12 May 2026 07:25 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब तेज गर्मी और लू का असर बढ़ गया है। रतलाम में लगातार दूसरे दिन तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने उज्जैन, धार, रतलाम, झाबुआ समेत 6 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक चली आंधी और बारिश के बाद अब प्रदेश भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। सोमवार को रतलाम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को उज्जैन, धार, अलीराजपुर, बड़वानी, रतलाम और झाबुआ समेत 6 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, अगले चार दिनों तक इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में गर्म हवाओं का असर बना रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। खासकर रतलाम, नीमच और मंदसौर में गर्मी सबसे ज्यादा परेशान करेगी।
विज्ञापन


भोपाल-इंदौर समेत 49 जिलों में तेज गर्मी का असर
राजधानी भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं का असर रहेगा। तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इंदौर में सोमवार को तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है। पिछले साल इसी अवधि में तापमान करीब 42 डिग्री था, यानी इस बार गर्मी का असर ज्यादा तीखा महसूस किया जा रहा है।

रात में भी नहीं मिल रही राहत
दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, श्योपुर और नरमदापुरम में रातें भी गर्म बनी हुई हैं, जिससे लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर 

रतलाम : 45 डिग्री
शाजापुर : 44.2 डिग्री
धार :       44 डिग्री
इंदौर :    43.2 डिग्री 
उज्जैन :   43 डिग्री
खरगोन : 42.6 डिग्री
खंडवा :  42.5 डिग्री
भोपाल :  41.2 डिग्री
जबलपुर : 40.8 डिग्री
ग्वालियर : 39 डिग्री

यह भी पढ़ें-कब्रिस्तान के नीचे टनल निर्माण पर बढ़ी सियासत, अब हिंदू संगठनों ने दी चेतावनी
विज्ञापन


10 दिन तक बारिश, अब अचानक बढ़ी तपिश
प्रदेश में 30 अप्रैल से 10 मई तक लगातार बारिश और आंधी का दौर चला। पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ लाइन के असर से मौसम बदला हुआ था, लेकिन अब सिस्टम कमजोर पड़ने के बाद गर्मी ने तेजी से वापसी की है। तेज गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी ही बचाव का सबसे बेहतर उपाय है।

यह भी पढ़ें-सिटी बसें बीमार, यात्रियों से लगवा रहे धक्का, 350 में से सिर्फ 50 बसें सड़कों पर, सफर बना सजा

मौसम विभाग की सलाह: लू से बचाव जरूरी
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें
- दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें
- हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
- बाहर निकलते समय सिर ढंककर रखें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें