फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: 24 घंटे में कई जिलों में बारिश, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बौछार,40°C के आसपास गर्मी बरकरार

Fri, 03 Apr 2026 07:38 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई, जबकि कई जगह सिर्फ बूंदाबांदी हुई। इसके बावजूद गर्मी का असर बरकरार है और अधिकांश शहरों में तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम ने करवट ले लिया है। ओले, बारिश और तेज आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में असर दिखाई दे रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान उज्जैन, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि इंदौर, नर्मदापुरम और ग्वालियर संभाग में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश अलग-अलग जिलों में अलग तीव्रता की रही कहीं हल्की फुहारें तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन


इन जिलों में दर्ज हुई बारिश (ताजा आंकड़े)
खंडवा में सबसे ज्यादा करीब 2.0 मिमी बारिश
टीकमगढ़ में 2.0 मिमी
खजुराहो में 4.2 मिमी
रायसेन में 4.0 मिमी
खरगोन में 8.8 मिमी (सबसे अधिक)
बैतूल में 1.2 मिमी
रतलाम में 1.0 मिमी
भोपाल में 0.2 मिमी (हल्की बूंदाबांदी)
कई जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी
इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश नहीं के बराबर या सिर्फ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

आज का तापमान (प्रमुख शहर)
भोपाल: 36.0°C
इंदौर: 35.8°C
ग्वालियर: 36.2°C
जबलपुर: 36.6°C
खजुराहो: 38.0°C
मंडला: 39.5°C
नरसिंहपुर: 37.8°C
टीकमगढ़: 37.2°C

गर्मी भी बरकरार
बारिश के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। कई शहरों में तापमान 36 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है, जिससे दिन में तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रहेगा कुछ जगह बारिश तो ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर जारी रहेगा।


यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में मौसम का ट्रिपल अटैक, अगले 3 दिन आंधी-बारिश,ओले और बिजली गिरने का अलर्ट
विज्ञापन



6 अप्रैल तक जारी रहेगा असर
प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, जिसके चलते 6 अप्रैल तक आंधी, बारिश और ओलों का दौर जारी रहेगा। 7 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 10 अप्रैल तक फिर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।मौसम साफ होते ही तापमान तेजी से बढ़ेगा। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तेज गर्मी शुरू हो जाएगी। ग्वालियर, धार, खरगोन, बड़वानी और खजुराहो जैसे इलाकों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-MP में 1.06 लाख बच्चों को निजी स्कूलों में फ्री एडमिशन, बाकी को दूसरे चरण का इंतजार

क्यों बदल रहा मौसम?
प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय है, वहीं उत्तर-पश्चिमी हिस्से में भी दो सिस्टम काम कर रहे हैं। 7 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा, जिससे 10 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते से सिस्टम कमजोर पड़ते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होगा। महीने के आखिरी तक ग्वालियर, धार, खरगोन और बड़वानी जैसे जिलों में तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें