फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: मध्य प्रदेश पचमढ़ी में 0.2 डिग्री तक लुढ़का पारा, 12 साल बाद इतना ठंड, भोपाल में 3.6 डिग्री

Wed, 08 Jan 2025 09:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।12 साल बाद 0.2 डिग्री तक लुढ़क गया। वहीं भोपाल में भी 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 10 जनवरी से बादल छाएंगे 12 जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

 
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में ठंड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरु हो गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी में बीती रात सीजन की सबसे सर्द गुजरी। मौसम विभाग के अनुसार, यहां न्यूनम तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। बता दें कि इससे पहले पचमढ़ी में 8 जनवरी 2013 को 0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। यानी 7 जनवरी 2025 के न्यूनतम तापमान ने बीते 12 साल पुराने रिकॉर्ड को छुआ है। वहीं राजधानी भोपाल में भी 3.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 10 जनवरी से बादल छाएंगे 12 तारीख तक हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। हवाओं की वजह से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में दिन-रात के टेम्परेचर में गिरावट हुई है। बुधवार को दिन भर शीतलहर चली।
विज्ञापन



24 घंटे में 6.7 डिगी तापमान में गिरावट
जानकारी के लिए बतादें कि चमढ़ी में इस सीजन की सबसे सर्द रात गुजरी। बुधवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि, रात की अंधेरी में यहां तापमान और नीचे रहा होगा। बीते 24 घंटों के दौरान ही यहां न्यूनतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

न्यूनतम तापमान वाले प्रदेश के प्रमुख शहर

शहर                न्यनतम तापमान

पचमढ़ी            0.2
राजगढ़            1.6
शाजापुर           2.0
शिहोर             2.7
भोपाल            3.6

दिन मे पांच शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से निचे रहा
शहर                 अधिकतम तापमान

रीवा                   18.0
ग्वालियर             18.6
 सिंगरौली            18.8
सतना                  19.5 
सीधी                   19.6

दिन में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन 
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पचमंढ़ी, ग्वालियर, सिंगरौली, सतना, सीधी समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को शीत लहर चलती रही जिससे दिन में ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी के बाद सर्द हवा की रफ्तार बढ़ गई है। 12.5 किमी की ऊंचाई पर 250 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं बही, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला। 9 और 10 जनवरी को भी सर्द हवाओं का असर रहेगा। इधर प्रदेश के आधे हिस्से में कोहरे का असर रहा। 
विज्ञापन



20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हुई है। यह बर्फ अब पिघल रही है। ऐसे में हवा की रफ्तार भी तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा।20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। जनवरी के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ी। वहीं, अब दूसरा दौर शुरू हुआ है।
विज्ञापन


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
9 जनवरी: मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। कई शहरों शीतलहर चलेगी। 
10 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
11 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना और रीवा में भी बारिश होने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें