फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: MP में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव,झमाझम बारिश का दौर जारी, 35 जिलों में गिरा पानी, कई डेमो के गेट खुले

Sat, 26 Jul 2025 08:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार 9 घंटे में इंदौर, रतलाम, सतना-खजुराहो में 1.8 इंच पानी गिर गया। तवा डैम के 9 गेटों को 10-10 फीट तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बैतूल के सतपुड़ा डैम के 7 गेट खोले गए हैं। जबलपुर के बरगी और रायसेन के बारना डैम के गेटों से भी पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है।जिससे नदी नाले ऊफान पर हैं। शनिवार 9 घंटे में इंदौर, रतलाम, सतना-खजुराहो में 1.8 इंच पानी गिर गया। दतिया में 1.6 इंच, उमरिया-नरसिंहपुर में 1.5 इंच, उज्जैन में 1 इंच, ग्वालियर, टीकमगढ़, नौगांव-मंडला में पौन इंच बारिश हो गई। भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, सागर, सिवनी, सीधी, बालाघाट, गुना, खंडवा, रायसेन, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, शिवपुरी, नरसिंहपुर, सीहोर, मंदसौर, राजगढ़, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। वहीं लगातार बारिश के चलते नर्मदापुरम के तवा डैम के 9 गेटों को 10-10 फीट तक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बैतूल के सतपुड़ा डैम के 7 गेट खोले गए हैं। जबलपुर के बरगी और रायसेन के बारना डैम के गेटों से भी पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन



रतलाम में वाहन पुलिया से नीचे गिरा
रतलाम-बांसवाड़ा हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर ग्राम धामनोद से होकर गुजर रही मलेनी नदी की पुलिया पर दोपहर में पानी आ गया। इस दौरान पुल पर बहते पानी में से जुगाड़ वाहन चालक ने वाहन निकालने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया तथा वाहन पुलिया से नीचे पानी में बह गया। हालांकि चालक को ग्रामीण ने बाहर निकालकर बचा लिया। उधर, शाम को ग्राम नांदलेटा (पिपलौदा) में नाला पार करते समय 70 वर्षीय गुलाबबाई पत्नी हमीरनाथ बह गई। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

भोपाल की सड़कों में भरा पानाी
राजधानी भोपाल के हमीदिया रोड,अल्पना तिराहे, भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 की ओर सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। जिससे हजारों लोगों को पानी में से गुजरना पड़ा।  जानकारी के लिए बता दें कि पहले भी इन क्षेत्रों में पानी भर चुका है लेकिन नगर निगम के अधिकारी इसको कंट्रोल नहीं कर पाए हैं। अगर और तेज बारिश होती है तो स्थिति और खराब हो सकती है।



इस वजह से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि तीन ट्रफ, दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक डिप्रेशन की वजह से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। जिससे कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश का दौर है। यह दौर अगले चार दिन तक बना रहेगा।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश
शहर                 बारिश (इंच में)

सीधी                  5.1
पचमढ़ी              3.6
ग्वालियर             3.4
नर्मदापुरम          2.5
उज्जैन               1.9
नौगांव               1.8
गुना                  1.8
छतरपुर             1.8
बालाघाट           1.6
भोपाल              1.5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें