फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विधानसभा में नारेबाजी पर प्रतिबंध, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश, भाजपा का पलटवार

Sat, 26 Jul 2025 08:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बड़ा फैसला लिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इस आदेश को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे लोकतंत्र की आवाज़ दबाने की कोशिश बताया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने परिसर में प्रदर्शन और नारेबाजी पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश जारी किया है, जिसे लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। यह आदेश 28 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के मद्देनजर जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि विधानसभा परिसर में कोई भी विधायक नारेबाजी, प्रदर्शन या भीड़भाड़ वाली गतिविधि नहीं कर सकेगा। अध्यक्ष ने यह निर्णय सत्र की कार्यवाही को शांतिपूर्वक और अनुशासित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से लिया है। यह आदेश संविधान के अनुच्छेद 94(2) के तहत लागू किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: आंगनवाड़ी भर्ती में पैसे लेकर नियुक्ति! मंत्री नागर सिंह ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की आवाज़ दबाने वाला कदम
इस फैसले पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे जनहित के मुद्दों को दबाने की कोशिश बताया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि यह सरकार के दबाव में लिया गया फैसला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही को लाइव दिखाने की मांग कर रहा है, तब सरकार और अध्यक्ष दोनों उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। यह फैसला विधायकों के विशेषाधिकारों और संविधान की धारा 194 का उल्लंघन है। सिंघार ने कहा कि प्रदर्शन और सवाल पूछना लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन सरकार इन तरीकों को नियंत्रित कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस निर्णय का खुले तौर पर विरोध करेगी और सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए है गौरव का उत्सव

विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार
इस मुद्दे पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि विधानसभा कोई धरना प्रदर्शन या मल्ल युद्ध का अखाड़ा नहीं है। अगर किसी को मल्ल युद्ध करना है, तो रोशनपुरा या दशहरा मैदान जाएं।  उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनता के करोड़ों रुपए सार्थक चर्चा के लिए खर्च होते हैं, हंगामे के लिए नहीं। बाबा साहेब के संविधान के अनुसार चर्चा करें, हम उसका स्वागत करते हैं। 

ये भी पढ़ें-  MP News: कारगिल विजय दिवस पर गरजे शिवराज, बोले- कांग्रेस की मानसिकता राष्ट्रविरोधी, राहुल गांधी को भी घेरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें