फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: नौतपा के पहले दिन जारी रहा बारिश का दौर, केवल एक जिले का पारा 40 डिग्री, 28 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Sun, 25 May 2025 09:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather: रविवार को मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में दिन के पारे में गिरावट रही। नौतपा के पहले दिन प्रदेश केवल जिले का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मई महीने में लगातार आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। रविवार से नौतपा शुरू हो गया है, लेकिन इस बार नौतपा में भी बारिश हो रही है। रविवार को मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल समेत कई जिलों में बारिश हुई। मंडला में करीब आधा इंच बारिश दर्ज की गई है।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में दिन के पारे में गिरावट रही। यहां बादल छाए रहे। भोपाल में कुछ समय के लिए ही धूप खिली। बाकी समय बादल छाए रहे। प्रदेश के एक जिले खजुराहो में पारा 40 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग ने 28 मई तक मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन




एमपी में भी जल्दी पहुंच सकता है मानसून
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन ने बताया कि मध्य प्रदेश में बारिश लाने वाले सिस्टम के जल्दी पहुंचने की उम्मीद है। समय से पहले मानसून एमपी में पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के एक छोटे से हिस्से में पहुंच गया है और अगले तीन दिनों में इसके मुंबई और बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून 21 जून को आया था और 2023 में यह 24 जून को पहुंचा और अगले दिन तक पूरे राज्य को कवर कर लिया। राज्य के पश्चिमी हिस्से से मध्य प्रदेश में इसके प्रवेश का सामान्य कार्यक्रम 16 जून है।



लगातार 25 वें दिन जारी रहा बारिश का दौर
मध्य प्रदेश में में महीने में एक दिन भी ऐसा नहीं गया जब किसी न किसी जिले में बारिश ना हुई हो। आज से नौतपा शुरू होगा गया है जो 2 जून तक रहेगा। मई के महीने में पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहता है। वहीं, नौतपा में भीषण गर्मी रहती है। इस बार अब तक आंधी-बारिश वाला मौसम ही रहा है। नौतपा के शुरुआती दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन



यह भी पढें-फर्जी किसानों के नाम पर 95 लाख केसीसी ऋण का घोटाला, मुरैना बैंक मैनेजर-भोपाल अधिकारी पर एफआईआर दर्ज

तापमान में आई गिरावट
रविवार को पचमढ़ी में पारा सबसे कम 29.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मलाजखंड में 30.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 31 डिग्री, बैतूल में 31.5 डिग्री और सिवनी में 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.8 डिग्री, इंदौर में 33.8 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 35.5 डिग्री और जबलपुर में 34.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया।


यह भी पढें-प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन की तैयारी तेज, 1 हजार महिलाएं संभालेंगी स्वागत का जिम्मा, 27 को BJP की बैठक

इसलिए बदला प्रदेश का मौसम 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


अगले दो दिन प्रदेश का ऐसा रहेगा मौसम 

26 मई: रतलाम, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें