फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: मध्यप्रदेश के छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान

Sat, 09 Dec 2023 09:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Report: मध्यप्रदेश में मौसम फिलहाल साफ है। लेकिन 11 दिसंबर से एक नए सिस्टम के एक्टिव होने का अनुमान है, जिसके कारण एक बार फिर कुछ दिनों के लिए आसमान में बादल छाएंगे और प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते विजुअलिटी कम रही है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने से ठंड ने अपना असर दिखाया। लोग दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए। सुबह और रात में अलाव का सहारा लेते दिखे। बदल छटने से मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


हालांकि, शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। उमरिया संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि उज्जैन, रीवा और जबलपुर संभागों के जिलों में यह काफी बढ़ा। वहीं, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में यह सामान्य से काफी कम रहे। रीवा सागर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहा। न्यूनतम तापमान उमरिया संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरा। जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गिरा। सिंगरौली में एक अनूपपुर में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

कोहरे का येलो अलर्ट

  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली और सीधी जिले में घना कोहरा छाएगा। इसके लिए यहां येलो अलर्ट किया गया है

  • वहीं, शहडोल संभाग के जिलों के साथ रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, रीवा, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले में हल्का कोहरा छाएगा 

  • प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेंटीग्रेड उज्जैन में दर्ज किया गया

  • सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेंटीग्रेड उमरिया में दर्ज किया गया

  • अगले 72 घंटे के दौरान धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें