फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, रीवा उमरिया में न्यूनतम तापमान पर 6.4℃ पर पहुंचा

Mon, 18 Dec 2023 10:26 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल

सार

हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन और रात सबसे सर्द रही। जबकि दिन में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.6℃ नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
ठंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मप्र में अब ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं तो वहीं उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिल रही है। इंदौर सम्भाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा कम दर्ज किए गए तो वहीं भोपाल, उज्जैन और जबलपुर सम्भाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किए गए।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमानों में भी काफी गिरावट इस दौरान दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4℃ रीवा, उमरिया और पचमढ़ी में दर्ज किया गया है।पचमढ़ी में रात के साथ ही दिन भी सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 19℃ सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। भोपाल में सुबह के समय धुंध छाई रही तो वहीं न्यूनतम तापमान 9℃ दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी तापमान में और ज्यादा गिरावट के आसार हैं। 

साथ ही राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4, रायसेन 8.4, जबलपुर 7.9 और ग्वालियर में 9 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। दिन में धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट के अनुमान के साथ ही आगे ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं। शिवपुरी ग्वालियर दतिया रीवा छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी जिले में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें