फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: मावठे ने दिन में बढ़ाई ठंडक, रात में न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक

Thu, 04 Jan 2024 03:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। जबकि बूंदाबांदी होने से दिन और सुबह ठंड का असर ज्यादा है। कोहरे ने भी लोगों को तंग कर रखा है। आगे भी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
MP Weather Report - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में कोहरे के साथ-साथ मावठे गिरे। इससे दिन में सिहरन बढ़ गई। ठंडी हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। आसमान में बादल छाए रहे, लोगों को धूप नसीब नहीं हुई।

विज्ञापन


राजधानी भोपाल समेत पूर्वी और पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदा बांदी दर्ज की गई। इसके साथ ही देर रात और सुबह घना कोहरा होने से ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ और शिवपुरी जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम दृश्यता कम रही है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामान करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आगे तीन से चार दिन तक कुछ इसी प्रकार का मौसम बना रहने का अनुमान है।।

दतिया में सबसे ठंडा दिन 
प्रदेश में दतिया सबसे ठंडा बना हुआ है। यहां दिन में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 14.6, गुना में 17.4 और रतलाम में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां भी दिन ठंडा रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से कम पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इधर, भोपाल में भी दिन के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां दिन का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात में न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4.2 डिग्री तक बढ़ा और 14.4 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। 

यहां भी गिरे दिन के तापमान
सागर में भी अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यहां दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार खजुराहो में भी अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई और यहां दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री की गिरावट के साथ 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सीधी, नरसिंहपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा और मलाजखंड में भी अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। 

रात में ठंड से राहत
दिन में भले ही बारिश और ठंडी हवाओं के चलते ठिठुरन महसूस हो रही है। लेकिन बादलों के चलते रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। ऐसे में रातें अभी भी कम ठंडी हैं। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में रात का न्यूनतम पारा सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। राजधानी भोपाल समेत उमरिया, मलाजखंड, टीकमगढ़, सीधी, सिवनी, सतना, सागर, रीवा, नौगांव, नरसिंहपुर, मंडला, खजुराहो, जबलपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, उज्जैन, शिवपुरी, रतलाम, राजगढ़, पचमढ़ी, खरगोन, खंडवा, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, गुना, धार, दतिया और बैतूल में रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें