फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Report: ग्वालियर, भिंड और मुरैना में गिरे ओले, तापमान में गिरावट के साथ बारिश की संभावना

Wed, 10 Jan 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Report: मध्यप्रदेश के कई इलाकों में ओले गिरे हैं। वहीं, कोहरे और ठंड का प्रभाव बना हुआ है। आगे मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
ग्वालियर, भिंड और मुरैना में गिरे ओले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे और मावठे के बाद अब मध्यप्रदेश के ग्वालियर, मुरैना और भिंड जिले में ओले की मार पड़ी है। ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान गिरकर 14.02 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां दिन में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही यहां सीवियर कोल्ड डे रहा।

विज्ञापन


कोहरे के चलते प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और रात के समय पुअर विजुअल्टी बनी हुई है। न्यूनतम दृश्यता सुबह के समय सागर, ग्वालियर, जबलपुर एयरपोर्ट पर 50 मी, भोपाल हवाई अड्डे पर 100 मी, मंडला में 200 मी, खजुराहो हवाई अड्डे पर 400 मी, टीकमगढ़ में 500 मीटर और इंदौर हवाई अड्डे पर 600 मीटर दर्ज की गई है। इधर, राजधानी भोपाल में भी बुधवार को ठिठुरन बढ़ गई। दिन में धूप नहीं निकली और ठंडी हवाओं का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान जबलपुर संभाग के जिलों में काफी बढ़े। आगे मौसम विभाग ने दो से तीन डिग्री तापमान गिरने और बारिश का अनुमान जताया है। 

यहां बारिश दर्ज 
प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। थांदला में दो, भितरवार में दो, चीनोर में दो, डबरा में एक, मेघनगर में एक, गोरमी में एक, पोहरी में एक और मऊ में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


यहां छाया रहा कोहरा
भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, सागर, जबलपुर, डिंडोरी, अनूपपुर और मंडला में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, अलीराजपुर, धार, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा।

रीवा में सबसे ठंडी रात रही। यहां रात में न्यूनतम पारा 9.4 दर्ज किया गया। इसके साथ ही ग्वालियर में 9.6 दतिया में 10.1 शिवपुरी के पीपरसम में 10.1 और नरसिंहपुर में 11.02 डिग्री रहा। वहीं, ग्वालियर के बाद दतिया में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां दिन में अधिकतम तापमान 15.00 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शिवपुरी के पीपरसम में 16.4, टीकमगढ़ में 17 और बिजावर में 18.4 डिग्री रहा। खंडवा में 30.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग का अनुमान
ग्वालियर और दतिया जिले में कहीं-कहीं कोल्ड डे रहने का अनुमान है। वहीं, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम जिले में कहीं-कहीं गरज चमक एवं वज्रपात की संभावना। ग्वालियर चंबल, सागर संभागों के जिलों में, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, रीवा, जबलपुर, मंडला, सीहोर, भोपाल, मंदसौर और नीमच जिले में कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके लिए यहां येलो अलर्ट किया गया है। इधर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, अलीराजपुर, झाबुआ, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, इंदौर और रतलाम जिले में कहीं-कहीं बारिश एवं गरज चमक के साथ वज्रपात हो सकता है।  

पचमढ़ी नहीं हो रहा ठंडा
देश दुनिया में अपने ऊंचे और खूबसूरत पहाड़ों के लिए पहचाने जाने वाला मध्यप्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन इस सीजन में ठंडा नहीं हो रहा है। यहां दिन का अधिकतम पारा 24 और रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ है। जो की सामान्य से अधिक है। इस पूरे सीजन में अब तक पचमढ़ी में तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है। सर्दियों में बड़ी संख्या में सैलानी यहां छुट्टियां बिताने आते हैं। इसके साथ ही सतपुड़ा टाइगर रिजर्व भी यहीं आता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें