मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। रविवार को 30 जिलों में बारिश दर्ज की गई कुछ जिलों में हल्की तो कुछ जिलों में तेज बारिश हुई। पिछले तीन-चार दिन से कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इस वजह से नदी नाले उफान पर आ गए। सबसे ज्यादा पौन इंच पानी उमरिया में गिरा। मौसम विभाग के अनुसार अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। 2.8 इंच पानी और गिरते ही सीजन की बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। गुना में औसत 52 इंच पानी गिर चुका है। वहीं, मंडला और अशोकनगर में आंकड़ा 50 इंच से ज्यादा है।
इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़,विदिशा, देवास, इंदौर नर्मदापुरम, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, रीवा, सागर, हरदा, मंडला, मुरैना, श्योपुर, सतना, सीधी, टीकमगढ़, बालाघाट समेत कई जिलों में भी हल्की बारिश जारी रही।
यह भी पढ़ें-
MP के 16 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, अब तक 34.2 इंच गिरा पानी, अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
इन प्रदेश के इन जिलों बाढ़ की स्थिति
रविवार को मंडला में भी नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से महिष्मति घाट का छोटा रपटा पुल डूब गया। वहीं डिंडौरी में नर्मदा नदी उफान पर रही। इससे नर्मदा किनारे घाट डूब गए। खरमेर नदी में बाढ़ के चलते डिंडौरी-अमरपुर मार्ग बंद हो गया।सतना में 24 घंटे में 3.7 बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए। निचली बस्तियां डूब गईं। घरों में पानी भर गया। चित्रकुट में तेज बहाव के चलते गुप्त गोदावरी गुफा बंद करानी पड़ी। श्योपुर में कूनो नदी में बाढ़ के चलते वीरपुर क्षेत्र के दिमरछा गांव में मुख्य रास्ता बंद हो गया।
यह भी पढ़ें-
मछली परिवार के कई कब्जे प्रशासन के निशाने पर, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई, 20 को थमाए नोटिस
इसलिए हो रही लगातार तेज बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के ऊपर से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं, उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इस वजह से शुक्रवार को कई जिलों में बारिश हुई। अगले तीन दिन के लिए कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।