फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: भोपाल समेत 25 जिलों में हुई बारिश, प्रदेश की कई नदियां उफान पर, अगले तीन दिन के लिए अलर्ट

Mon, 28 Jul 2025 08:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सोमवार को भोपाल समेत प्रदेश के करीब 25 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज तो कई जिलों में हल्की बारिश हुई। लगातार बारिश से नर्मदा समेत प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को भी राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के करीब 25 जिलों में बारिश दर्ज की गई। भोपाल में सुबह से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज तो कई जिलों में हल्की बारिश हुई। लगातार बारिश से नर्मदा समेत प्रदेश की प्रमुख नदियां उफान पर हैं। वही मध्य प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन



 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज
प्रदेश में सोमवार को 25 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शाजापुर में डेढ़ इंच, भोपाल, पचमढ़ी, नर्मदापुरम और गुना में 1 इंच पानी गिर गया। खरगोन में आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई। राजगढ़, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, सीहोर, शाजापुर, भिंड, रायसेन, सिंगरौली, देवास, आगर-मालवा समेत कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-ड्रग्स तस्कर यासीन ‘मछली’ पर एक और मामला दर्ज, कॉलेज छात्र के अपहरण और लूट का आरोप
विज्ञापन



इस वजह से ऐसा मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) एक्टिव है। वहीं, दो ट्रफ की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। इस वजह से अति भारी या भारी बारिश का दौर बना रहा। अगले 2-3 दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यानी, जुलाई की विदाई भी भारी बारिश के साथ होगी।

यह भी पढ़ें-बारिश के बीच भोपाल कलेक्टर ने देखी ट्रैफिक व्यवस्था, व्यवस्थाएं सुधारने अधिकारियों को दिए निर्देश

अब तक औसत 24.9 इंच बारिश हुई
मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 24.9 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 16 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से करीब 9 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच बारिश हुई है, जबकि इंदौर में 10 इंच पानी भी नहीं गिरा है। उज्जैन की तस्वीर भी ठीक नहीं है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में सीजन की आधी बारिश हुई है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें