फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: प्रदेश के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश, गुना में 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा पारा

Fri, 26 Apr 2024 08:45 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

अगले 24 घंटे में भोपाल, शाजापुर, बड़वानी, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। 
विज्ञापन
दिनभर गर्मी के बाद शाम को इंदौर में बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है, जहां शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई वहीं गुना जैसे क्षेत्र में दिनभर तपिश बनी रही। यहां का पारा 42 डिग्री सेल्सियस से पार पहुंच गया, जिस कारण लोग गर्मी से परेशान होते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को मंदसौर, छिंदवाड़ा, रतलाम, झाबुआ, धार, आगर मालवा और राजगढ़ में बारिश हुई। राजगढ़ के खिलचीपुर में तेज हवा के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश के अनुमान
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले 24 घंटे में भोपाल, शाजापुर, बड़वानी, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है।  उन्होंने बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह भी बारिश-आंधी का दौर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से पिछले 6 दिन से अलग-अलग क्षेत्र में बारिश हो रही है।

मौसम विभाग  27 अप्रैल के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। शुक्रवार को उत्तर और पश्चिमी हिस्से के ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा और सागर में ओले-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन


27 अप्रैल को इन जिलों में बारिश का अनुमान
शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, भोपाल, इंदौर, धार, उज्जैन, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी में यलो अलर्ट है।

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट
मुरैना, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना, टीआर, मंडला, कान्हा, अनूपपुर, अमरकंटक और दमोह में बिजली, ओलावृष्टि के साथ मध्यम आंधी(हवा की गति 55 किमी प्रति घंटा) होने की संभावना है, साथ ही श्योपुर कलां, ग्वालियर, भिंड, दतिया, रतनगढ़, शिवपुरी, गुना, विदिशा, इंदौर, देवास, बुरहानपुर, पूर्वी रायसेन, सागर, कटनी, निवारी,ओरछा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, उमरिया, बांधवगढ़, शहडोल, मैहर, सतना,चित्रकूट, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिवनी, डिंडोरी और जबलपुर, भेड़ाघाट में रात के समय बिजली,ओलावृष्टि के साथ हल्की आंधी (हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा तक) होने की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें