फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में लगी आग, उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग

Fri, 26 Apr 2024 07:56 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

छात्र संगठन का आरोप है कि बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग लगी आग का कारण संदिग्ध प्रतीत होता है, क्योंकि इस मामले की सूचना ना ही पुलिस को दी गई और ना ही अग्निशमन विभाग को। आग बुझा भी दी गई, जिसमें बताया जा रहा है कि कई महत्त्वपूर्ण रिकॉर्ड नष्ट हुए हैं।
विज्ञापन
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। विश्वविद्यालय में लगी आग को लेकर एनएसयूआई नेता रवि परमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


रवि ने कहा कि प्रशासन को आग लगने की जानकारी मिलने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी ने विभाग का दौरा करना तक उचित नहीं समझा, जो संदेहास्पद है। रवि ने बताया कि आग लगने की वजह से भौतिकी विभाग के कंप्यूटर सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं, लेकिन विवि प्रशासन ने ना ही पुलिस और ना ही अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग में जो अग्निशमन यंत्र लगे हैं वह भी दो वर्ष पुराने बताए जा रहे हैं। 

पुलिस को नहीं दी जानकारी, मामला संदिग्ध
परमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि भौतिकी विभाग में लगी आग का कारण संदिग्ध प्रतीत होता है, क्योंकि इस मामले की सूचना ना ही पुलिस को दी गई और ना ही अग्निशमन विभाग को। आग बुझा भी दी गई, जिसमें बताया जा रहा है कि कई महत्त्वपूर्ण रिकॉर्ड नष्ट हुए हैं। मैं इसके बारे में कहना चाहूंगा कि बीयू का प्रशासन लीपा पोती करने में लगा हुआ है। एनएसयूआई मांग करती है कि इस मामले मे एक निष्पक्ष जांच कमेटी गठित की जाए, ताकि आग लगने के कारणों की सत्यता सबके सामने आ सके। क्योंकि आग लगी है या लगाई गई है यह कमेटी की जांच के बाद ही तय हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें