वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर प्रदेश के मौसम देखने को मिला मंगलवार को सुबह से राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। जबकि ग्वालियर, भिंड और सिहोर में रिमझिम बारिश हुई। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई जबकि रात का तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 4 दिन तक ओला, बारिश और कोहरा रहेगा। वहीं ठंडी हवाओं से ठिठुरन रहेगी।
प्रदेश प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमन
शहर अधिकतम न्यूनतम तापमान
ग्वालिरय 21.2 12.2
खजुराहो 21.3 10.2
जबलपुर 27.6 13.4
भोपाल 27.1 15.2
इंदौर 24.9 15.4
पचमढ़ी 24.4 12.5
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा प्रदेश का मौसम
पिछले 24 घंटो के दौरान प्रदेश के ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं वर्षा दर्ज की गई शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहा। जबकि सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शहडोल संभागों के जिलों में काफी बढ़ा रहा।सागर संभाग के जिलों में विशेषरूप बढ़ा शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से विशेषरूप अधिक रहा। प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, इंदौर, छतरपुर जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, अशोकनगर और गुना में कोहरा रहेगा।
26 दिसंबर: इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर और गुना में हल्की बारिश का दौर रहेगा। इनमें से ज्यादातर जिलों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी।
27 दिसंबर: भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में आंधी, बारिश और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, जबलपुर, कटनी और उमरिया में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
27 दिसंबर को स्ट्रॉन्ग सिस्टम
मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहने का अनुमान जताया है। इस दिन भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के महीने में प्रदेश में बारिश का ट्रेंड रहता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही मौसम है। इस बार भी मौसम बदल गया है।