फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: एमपी में बारिश का दौर जारी, शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश, 4 जिलों में डैम के गेट खोले गए

Fri, 18 Jul 2025 09:35 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शुक्रवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हो गई। वहीं, गुना-ग्वालियर में सवा इंच पानी गिरा। रतलाम में 1.2 इंच, छतरपुर के नौगांव में 1 इंच और दतिया में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। शिवपुरी में 9 घंटे में डेढ़ इंच बारिश हो गई। वहीं, गुना-ग्वालियर में सवा इंच पानी गिरा। रतलाम में 1.2 इंच, छतरपुर के नौगांव में 1 इंच और दतिया में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। छतरपुर-टीकमगढ़ में कई गांव पानी में डूबे हैं। ग्वालियर समेत चार जिलों में डैम के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। शिवपुरी में कल नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन



इन जिलों हुई बारिश
शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर के खजुराहो, मंडला, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, बालाघाट, मऊगंज, रीवा, सतना, डिंडौरी, मंदसौर, श्योपुर समेत कई जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा।


यह भी पढ़ें-अवैध खनन का मुद्दा उठाया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष को मिल रही जान से मारने की धमकी, कलेक्टर से की शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश का आकड़ा
शहर           बारिश

खजुराहो        6 इंच,
नौगांव           5.2 इंच
सतना            5.7 इंच,
दतिया           5.1 इंच,
टीकमगढ़      3.6 इंच
 गुना             3 इंच,
रीवा              2.3 इंच
ग्वालियर        1.8 इंच
पचमढ़ी         1 इंच


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आज अति भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नाले उफान पर, कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित


अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश से एक मानसून ट्रफ गुजर रही है। इस वजह से उत्तरी हिस्से में अगले 2 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। बता दें कि इस मानसूनी सीजन में प्रदेश में औसत 18.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 11 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से साढ़े 7 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। इस बार पूर्वी हिस्से में मानसून मेहरबान रहा है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें