मध्यप्रदेश में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को छिंदवाड़ा में 9 घंटे में 2.1 इंच पानी गिर गया। वहीं, गुना में 1.8 इंच, नर्मदापुरम-ग्वालियर में 1.5 इंच, शाजापुर में 1.2 इंच और शिवपुरी में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही राजधानी भोपाल, दतिया, इंदौर, शिवपुरी, उज्जैन, जबलपुर, छतरपुर के नौगांव, टीकमगढ़, बालाघाट के मलाजखंड, श्योपुर, भिंड, राजगढ़, आगर-मालवा समेत कई जिलों में बारिश का दौर चला।
अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग कि सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हुआ है। अगले चार दिन तक कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश का अलर्ट है।
यह भी पढ़ें-JP अस्पताल के इंटीग्रेटेड लैब संचालन में हो रही देरी पर भड़के CMHO, पानी की गंदी टंकी देखकर लगाई फटकार
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में रायसेन, सीहोर, राजगढ़, मुरैना, भिंड, मंडला-डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, श्योपुर, अशोकनगर, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, खंडवा, देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में भी बारिश का दौर शुरू होगा।
यह भी पढ़ें-भोपाल निगम परिषद की बैठक कल, बैठक से पहले बीजेपी-कांग्रेस ने बनाई रणनीति, निशाने पर रहेंगे अधिकारी
24 घंटे के दौरान 20 से ज्यादा जिलों में बारिश
मौस विभाग द्वारा जारी आकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। गुना में सबसे ज्यादा 3 इंच पानी गिर गया। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, बालाघाट, ग्वालियर, रायसेन, सिवनी, दमोह, इंदौर, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, सतना, बैतूल, सीहोर, रतलाम, धार, मंडला, रीवा समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर चलता रहा।