मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम नहीं होने से प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश नहीं हो रही है। गरुवार को प्रदेश के एक मात्र सीधी जिले में हल्की बारिश दर्ज की गई। जबकि पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहा। खजुराहो का पारा 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह से एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। अगले 4 दिन तक भारी बारिश होने के आसार भी नहीं है।
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
खजुराहो 35.6 डिग्री
टीमगढ़ 35.0 डिग्री
नर्मदापुरम 34.8 डिग्री
दतिया 34.4 डिग्री
ग्वालियार 34.5 डिग्री
10 अगस्त तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी एक मानसून ट्रफ, एक अन्य ट्रफ और एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की एक्टिविटी है, लेकिन प्रदेश में इसका कोई असर नहीं है। इस वजह से भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। 10 अगस्त तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश जरूर होगी।
यह भी पढ़ें-
प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क का CM ने वर्चुअल उद्घाटन किया, इंदौर में 220 करोड़ में बना 'इमेजिका एक्वा'
9 जिलों में कोटा पूरा
इस सीजन में अब तक ग्वालियर समेत 9 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों की तस्वीर बेहतर नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 45% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 36% बारिश अधिक हुई है।
यह भी पढ़ें-
विधानसभा का मानसून सत्र संपन्न, सीएम डॉ. यादव ने कहा-'जनकल्याण और निवेश को मिले नई दिशा'
अब तक प्रदेश में औसत 28.7 इंच बारिश हुई
प्रदेश में अब तक औसत 28.7 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 20.5 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 8.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।