फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: भोपाल समेत 7 जिलों में हुई बारिश, दमोह में 1 इंच ज्यादा गिरा पानी, खजुराहो का पारा 35 डिग्री पार

Sun, 10 Aug 2025 09:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रविवार को राजधानी भोपाल समेत 7 जिलों में बारिश दर्ज की गई, दमोह में सबसे ज्यादा 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हालांकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। वही खजुराहो का पारा 35 डिग्री पार पहुंच गया, यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिविटी होने से कई जिलों में तेज बारिश का दौर चल रहा है। जहां कई जिलों में बारिश का दौर चल रहा है, वहीं कई जिलों में तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को राजधानी भोपाल समेत 7 जिलों में बारिश दर्ज की गई, दमोह में सबसे ज्यादा 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हालांकि अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। वही खजुराहो का पारा 35 डिग्री पार पहुंच गया, यहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन



इन जिलों में हुई बारिश
रविवार को प्रदेश सात जिलों में बारिश दर्ज की गई। बारिश वाले जिलों में भोपाल, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, दमोह, नरसिंहपुर, सिहोर, सीधी शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) एक्टिव होने से 13 अगस्त से फिर प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-हमीदिया में महिलाओं के जटिल गर्भाशय और बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ आसान, एनएचएम से मिली लेप्रोस्कोपी मशीन

प्रदेश में अब तक 28.8 इंच बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक 28.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो कुल बारिश का 78 प्रतिशत है। जून-जुलाई में स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से अब तक 34 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है। इसमें भी पूर्वी हिस्सा जैसे- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग ठीक है। इंदौर और उज्जैन संभाग की स्थिति ठीक नहीं है। इंदौर संभाग के 8 में से 5 जिले ऐसे हैं, जहां 13 इंच से कम पानी गिरा है। सिर्फ अलीराजपुर और झाबुआ में ही 20 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। दूसरी ओर, ग्वालियर में सबसे ज्यादा 35 इंच बारिश हो चुकी है। यहां कुल बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। जबलपुर और भोपाल की तस्वीर भी बेहतर है।

यह भी पढ़ें- MP कांग्रेस शुरू करेगी कार्यकर्ता पंचायत, संगठन को मजबूत करने की कवायद, PCC चीफ करेंगे प्रदेश का दौरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें