फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश,सिवनी में 1,शिवपुरी और भोपाल में पौन इंच गिरा पानी

Tue, 02 Sep 2025 07:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को मध्य प्रदेश में 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा सिवनी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई, वहीं भोपाल और शिवपुरी में पौन इंच बारिश हुई। इसके अलावा दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, खजुराहो, मंडला,रीवा,सागर,सीधी समेत कई जिलों में पानी गिरा।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को मध्य प्रदेश में 15 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा सिवनी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई, वहीं भोपाल और शिवपुरी में पौन इंच बारिश हुई। इसके अलावा दतिया, धार, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रायसेन, खजुराहो, मंडला,रीवा,सागर,सीधी समेत कई जिलों में पानी गिरा। राजधानी भोपाल में दोपहर में तेज बारिश हुई, उसके बाद लगातार रिमझिम बारिश का दौर लग रहा।
विज्ञापन


24 घंटे के दौरान 32 से अधिक जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के 32 से अधिक जिलों में बारिश का दौर रहा। सबसे ज्यादा दमोह में 2.6 इंच पानी गिर गया। रतलाम, श्योपुर-दतिया में डेढ़ इंच, ग्वालियर में सवा इंच, गुना में 1 इंच और भोपाल में आधा इंच बारिश हो गई। सिवनी, बैतूल, मंडला, रायसेन, छतरपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, सीधी, इंदौर, सागर, नर्मदापुरम, उमरिया, जबलपुर, खंडवा, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर, भिंड, निवाड़ी, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा। 


यह भी पढ़ें-जीतू पटवारी पर हुए हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बढ़ाने की मांग,DGP से मिला प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन


कल यहां होगी तेज बारिश
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक बुधवार को बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी में अति भारी वर्षा हो सकती है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, मुरैना, श्योपुरकलां, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्ना में भारी बारिश होगी। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में झंझावत वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल निगम की अच्छी पहल, गणेश पंडालों से निकल रहे फूल-माला से 100 लोगों को मिला रोजगार, प्रदूषण भी कम

प्रदेश में बारिश का कोटा फुल
मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक 37.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 102 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 31.2 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। इस बार बारिश के मामले में गुना सबसे बेहतर है। यहां 56 इंच बारिश हो चुकी है। गुना में 24 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। मंडला में 54.2 इंच बारिश हो चुकी है। श्योपुर में साढ़े 52.4 इंच, अशोकनगर में 51.8 इंच और रायसेन में 51.5 इंच पानी गिरा है। वहीं, सबसे कम बारिश वाले 5 जिले इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं। इंदौर में सबसे कम 21.3 इंच बारिश हुई है। शाजापुर में 21.6 इंच, खरगोन में 22.6 इंच, खंडवा में 23 इंच और बड़वानी में 24.2 इंच पानी गिरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें