मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को राजधानी भोपाल समेत प्रदेश की कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा रायसेन में 2 इंच के करीब बारिश दर्ज की गई। छिंदवाड़ा में एक इंच से ज्यादा, भोपाल में आधा इंच बारिश हुई हुई। प्रदेश में गुना, इंदौर, शाजापुर, धार, उज्जैन, दमोह, खजुराहो, मंडला, उमरिया में भी पानी गिरा। भोपाल में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम बदला और अंधेरा छा गया। यहां गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई।