मध्यप्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। साथ ही कई क्षेत्र में गर्मी भी पड़ रही है। बुधवार को कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहा। कुछ जिलों में ओले भी गिरे। वहीं दूसरी तरफ कई भीषण गर्मी रही। खजुराहो का अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में सुबह से गर्मी रही शाम को तेज बारिश मौसम बदल गया। इसके साथ उमरिया और सीहोर के गांवों में ओले गिरे। रतलाम, विदिशा में तेज आंधी वाला मौसम रहा।धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, रायसेन, रीवा, सागर,उमरिया बालाघाट में भी बारिश का दौर चलता रहा।
खजुराहो का पारा 46 डिग्री दर्ज
बुधवार को प्रदेश में खजुराहो में पारा 46 डिग्री और नौगांव में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 44.5 डिग्री, गुना में 44.4 डिग्री, शिवपुरी में 44.2 डिग्री, सतना में 43.6 डिग्री, दमोह में 42 डिग्री, सीधी में 41.9 डिग्री, उमरिया, रीवा-सागर में 41 डिग्री और मंडला में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री, जबलपुर में 41 डिग्री और उज्जैन में पारा 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
उमरिया में बारिश के साथ गिरे ओले
उमरिया जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बुधवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। मई माह की तपती दोपहर में जहां तापमान चरम पर पहुंच गया था, वहीं जिले के कई गांवों में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश और ओलावृष्टि हुई। विश्वविख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर एरिया के समीप स्थित आधा दर्जन गांवों में तेज बारिश और ओले गिरने की खबर है।
यह भी पढ़ें-यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी का सम्मान समारोह आज, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
कई सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, प्रदेश में अभी तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ की एक्टिविटी है। इनकी वजह से अगले कुछ दिन तक बारिश और आंधी का असर बना रहेगा। कुछ जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में लू का असर भी बना रहेगा।
यह भी पढ़ें-प्रदेश में जारी रहा आंधी-बारिश का दौर, पारा 45 डिग्री पार पहुंचा, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
22 मई : झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा,बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और धार में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
23 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
24 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।