फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: मध्य प्रदेश में आज 15 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट, कल से 2 दिन कुछ जिलों में बारिश की संभावना

Fri, 25 Apr 2025 08:00 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather: प्रदेश में दूसरे दिन सबसे ज्यादा गर्म खजुराहों रहा यहां का अधिकत तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार शिवपुरी का पारा 44 रहा।। वहीं मौसम विभाग ने 26 और 27 अप्रैल को छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में लू का असर रहा। प्रदेश में दूसरे दिन सबसे ज्यादा गर्म खजुराहों रहा यहां का अधिकत तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार शिवपुरी का पारा 44 रहा। प्रदेश के अधिकत शहरों का पारा 40 से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने 26 और 27 अप्रैल को छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन



प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर 
शहर              अधिकतम तापमान

खजुराहो         44.6
शिवपुरी          44.0
दमोह             43.5
नवगांव            43.3
सतना              43.2   


बारिश और तेज गर्मी का दौर रहेगा
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अगले चार दिन तक प्रदेश में कहीं तेज लू का असर रहेगा तो कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की वजह से मौसम बदलेगा।


यह भी पढ़ें-पांच लाख के इनामी कट्टरपंथी को भोपाल से जयपुर ले गई NIA, जयपुर धमाके की साजिश में शामिल है फिरोज
विज्ञापन

खजुराहो सबसे गर्म रहा

गुरुवार को खजुराहो सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में 43.2 डिग्री और शिवपुरी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नरसिंहपुर में 42.8 डिग्री, मंडला में 42.5 डिग्री, छिंदवाड़ा, सतना, टीकमगढ़-दमोह में 42.4 डिग्री, मलाजखंड में 42.3 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.2 डिग्री, धार में 42 डिग्री, गुना में 41.9 डिग्री, शाजापुर में 41.8 डिग्री, सागर में 41.7 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, खरगोन-रायसेन में 41.4 डिग्री, उमरिया, सीधी-बैतूल में 41.2 डिग्री और रीवा में पारा 41 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें- एमपी के खजुराहो में पारा 44.4 डिग्री दर्ज, कुछ क्षेत्रों में 26 और 27 अप्रैल को बारिश के आसार
अगले तीन दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

26 अप्रैल: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, हरदा,नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन में लू का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


27 अप्रैल: मुरैना, भिंड, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया,डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा में बारिश होने का अनुमान है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, अलीराजपुर, बड़वानी और खरगोन में लू चलेगी।

28 अप्रैल: नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार,अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा में लू का अलर्ट है। वहीं, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में बारिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें