मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। बारिश की वजह से नर्मदा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मंगलवार को जलस्तर बढ़ने के बाद छतरपुर के बान सुजारा डैम के 12 गेट खोले गए हैं। दमोह में सतधरू और साजली बांध के तीन-तीन गेट, सारणी में सतपुड़ा डैम के 7 गेट 5-5 फीट तक खोल दिए गए हैं। जबलपुर के आसपास हो रही लगातार बारिश के चलते सिर्फ 3 दिन के भीतर ही बरगी बांध प्रबंधन को डैम के 17 गेट खोलने पड़े। मंगलवार को एक बार फिर बांध के 4 गेट खोल दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-MP के इन इलाकों में अतिभारी बारिश की चेतावनी, आठ इंच तक गिरेगा पानी, कई जिलों में बाढ़ से हालात
अलगे तीन दिन ऐसा रहेगा मौमस
- 9 जुलाई: सीधी, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला,बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम और बैतूल में अति भारी बारिश का अलर्ट है। बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, जबलपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज और सिंगरौली में भारी बारिश होने की संभावना है।