मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रही है 2 दिन हुई हल्की बारिश के बाद अब बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। एक दिन पहले प्रदेश के 18 जिलों में कोल्ड डे रहा। शनिवार को प्रदेश के आधे हिस्से में सुबह मध्यम से घना कोहरा रहा। प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। शिवपुरी सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का पारा प्रदेश में सबसे कम 19 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, कड़ाके की ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा।पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है।
दिन में सबसे ठंडा रहा शिवपुरी
शनिवार को दिन में प्रदेश में सबसे ठंडा शिवपुरी रहा यहां का अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दमोह में तापमान 20 डिग्री, खजुराहो में 22.2 डिग्री, नौगांव में 22.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 22.6 डिग्री और रीवा-पचमढ़ी में 23 डिग्री रहा। ग्वालियर 21 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में पारा 25.6 डिग्री, उज्जैन में 29 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री और जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
और बढ़ेगी प्रदेश में ठंड
प्रदेश में उत्तरी हवा आ रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है और तापमान में गिरावट हुई है। ठंड का असर अब और भी बढ़ेगा क्योंकि बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। अगले 3 दिन प्रदेश में कोहरा छाया रहेगा। शनिवार को जेट स्ट्रीम हवा 287 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रही। हवा चलने और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) ने ठंड का असर बढ़ाया है। मौसम विभाग ने पूरे जनवरी महीने में तेज सर्दी पड़ने की संभावना भी जताई है।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
19 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।
20 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा।