फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: भोपाल में 9 घंटे के भीतर डेढ़ इंच से ज्यादा हुई बारिश, भदभदा का खुला गेट, 9 जिलों में गिरा पानी

Tue, 09 Sep 2025 09:12 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मंगलवार को मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश हुई, जबकि सागर में 1 इंच और छिंदवाड़ा,मलाजखंड में पौन इंच बारिश हुई। इसके अलावा रायसेन, दमोह, मंडला, सतना में भी पानी गिरा। भदभदा बांध का 1 गेट खोलना पड़ा। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जीजी फ्लाईओवर से प्रभात पेट्रोल तक जाम लग गया।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश हुई, जबकि सागर में 1 इंच और छिंदवाड़ा,मलाजखंड में पौन इंच बारिश हुई। इसके अलावा रायसेन, दमोह, मंडला, सतना में भी पानी गिरा। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के जोहिला डैम के दो गेट आधे आधे मीटर खोलकर पानी छोड़ा गया। राजधानी भोपाल में दोपहर बाद अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ गया। इसलिए भदभदा बांध का 1 गेट खोलना पड़ा। शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण जीजी फ्लाईओवर से प्रभात पेट्रोल तक जाम लग गया जिसमें 1 घंटे से ज्यादा समय तक लोग परेशान होते रहे। 
विज्ञापन



बाणगंगा चौराह पर भरा पानी
राजधानी भोपाल में हल्की बारिश ही शासन-प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलने के लिए काफी है। मंगलवार को हुई तेज बारिश से बाणगंगा चौराहे से लेकर पॉलिटेक्निक चौराहे तक पानी ही पानी भर गया। वहीं जीजी फ्लाईओवर से लेकर प्रभात पेट्रोल पंप तक जाम लग गया। गाड़ियां रेंगती रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन

 6 सितंबर को भी खोला गया था एक गेट 
 भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बड़े तालाब का जलस्तर फुल टैंक (1666.80 फीट) लेबल पर पहुंचा और दोपहर 12ः50 बजे भदभदा बांध का एक गेट खोलना पड़ा। इससे पहले 6 सितम्बर को भी बड़े तालाब का जलस्तर 1666.80 फीट तक पहुंचने पर महापौर मालती राय ने निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी और निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन की उपस्थिति में भदभदा बांध का एक गेट खोला था।

यह भी पढ़ें-मंत्री विश्वास सारंग बोले- दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, नज़ीर बनेगी

औसत 41.3 इंच बारिश दर्ज
मध्यप्रदेश में मानूसन की एंट्री के बाद से अब तक औसत 41.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य के मुकाबले 12 प्रतिशत यानी 4.3 इंच ज्यादा है। भोपाल, ग्वालियर समेत 30 जिलों में कोटा फुल हो चुका है तो 10 जिले मुहाने पर हैं। सितंबर के बचे हुए दिनों में भी मानसून एक्टिव रहेगा। ऐसे में प्रदेश में 10 इंच बारिश और होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव, 2027 से होगा लागू

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें