मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। खास बात यह है कि इस बार मई महीने में भी मध्य प्रदेश में सावन भादो जैसी बारिश हो रही है। इस बार नौतपा में भी पानी बरसेगा। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन यानी, मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को रतलाम में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। राजगढ़, मंडला, मऊगंज उमरिया समेत कई जिलों में शाम को तेज बारिश हुई। धार में आधा इंच बारिश हुई, जबकि जबलपुर, उमरिया समेत कई जिलों में बूंदाबांदी का दौर रहा।
प्रदेश में सबसे गर्म रहा नौगांव
शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट हुई। नौगांव में सबसे ज्यादा तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 40 डिग्री और ग्वालियर में 40.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों में भोपाल में 36.2 डिग्री, इंदौर में 34.9 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमरिया में सबसे कम 30 डिग्री रहा। मलाजखंड, सिवनी, सीधी, पचमढ़ी, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और मलाजखंड में पारा 33 डिग्री से कम रहा।
इसलिए हो रही बारिश
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की एक्टिविटी है। इस वजह से आने वाले सात दिन तक प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें-शासकीय कर्मचारियों के लिए राहत, 55 प्राइवेट अस्पतालों में रियायती दरों पर इलाज की सुविधा
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
नौगांव 42 डिग्री
ग्वालियर 40.6 डिग्री
टीकमगढ़ 40.0 डिग्री
शिवपुरी 40.0 डिग्री
खजुराहो 39.2 डिग्री
यह भी पढ़ें-भोपाल में 7 साल की बच्ची को किया एयर लिफ्ट,लिवर की गंभीर बीमारी के इलाज के लिए गुड़गांव भेजा
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
25 मई: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी का अलर्ट है। मुरैना, भिंड, दतिया, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का दौर रहेगा।
26 मई: रतलाम, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।
27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।