राजधानी भोपाल के छोला क्षेत्र में दो नमकीन फैक्ट्री में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। यहां पर कोयला भट्टी में नमकीन बन रहा था। टीम से मिली जानकारी के अनुसार इसकी पहले भी कई शिकायतें सामने आई थीं। इसके चलते निगम की टीम ने फैक्ट्रियों पर 75 हजार रुपए का जुर्माना किया है । जानकारी के लिए बतादें कि प्रदूषण करने को लेकर पहली बार इतना जुर्माना निगम ने लगाया है।
दोनो फैक्ट्री पर जुर्माना
छोला क्षेत्र के फगम कॉलोनी में नमकीन की दो फैक्ट्री पर शनिवार को कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान एएसओ रामरतन लोहिया ने प्रतिबंधित लकड़ी-कोयला भट्टी के उपयोग करना पाया। वहीं, गंदगी भी पड़ी मिली। इस पर मोहन नमकीन पर 50 हजार और एवं शानवी नमकीन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।
यह भी पढ़ें-केरल पहुंचा मानसून, 15 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंचने का अनुमान,राज्य के दक्षिणी हिस्से से होगी एंट्री
एनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर निगम ने यह कार्रवाई की है। पहले भी कार्रवाई हुई है, पर पिछले कुछ महीनों से कार्रवाई सुस्त हो गई थी। इसके बाद शनिवार से कार्रवाई फिर से शुरू की गई।
एएचओ लोहिया ने बताया कि अवैध भट्टियों को जलाने और गंदगी, कचरा फेंकने की पहले से शिकायतें मिल रही थीं। इलाके में लगातार कार्रवाई की जाएगी।