फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: चंबल समेत 21 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, खंडवा का तापमान 43 डिग्री पार

Sat, 02 May 2026 08:19 AM IST
Tarunendra Kumar Chaturvedi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के 21 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे मौसम में बदलाव और गर्मी से राहत की संभावना बनी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों सहित प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। ऐसे में जिन जिलों में अलर्ट जारी है, वहां रहने वाले लोग अपनी योजनाएं मौसम के अनुसार बना सकते हैं।

महाकौशल क्षेत्र की बात करें तो जबलपुर और दमोह में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली है। वहीं, खंडवा में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, रतलाम में 41.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री, बैतूल में 40.8 डिग्री, गुना में 40.4 डिग्री और शाजापुर, दमोह व सागर में 40.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबलपुर और ग्वालियर में तापमान 37 से 38 डिग्री के बीच रहा।

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

विज्ञापन

शनिवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, अनूपपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच, निवाड़ी, टीकमगढ़ और मंदसौर जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें- MP News: विदाई को बनाया यादगार, जिला पंचायत CEO इच्छित गढ़पाले ने खुद ड्राइव कर कर्मचारी को घर छोड़ा

यहां रहेगा गर्मी का असर

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की राजधानी और आसपास के जिलों में गर्मी का असर बना रह सकता है। मालवा और विंध्य क्षेत्र के कई हिस्सों में भी तापमान ऊंचा रहने की संभावना है। खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, रतलाम, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें