फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: एमपी के नए डीजीपी के चयन के लिए आज दिल्ली में बैठक, तीन अधिकारियों के नामों का पैनल बनेगा

Fri, 20 Nov 2026 07:34 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के नए डीजीपी के चयन के लिए शुक्रवार को दिल्ली में यूपीएससी की एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक होगी। इसमें तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, वरुण कपूर, उपेंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के चयन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू होगी। इसके लिए दिल्ली स्थित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के कार्यालय में एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के अगले डीजीपी की नियुक्ति के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तैयार किया जाएगा। वर्तमान डीजीपी कैलाश मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार उनके स्थान पर नए डीजीपी की नियुक्ति की तैयारी में जुटी है। बैठक में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और डीजीपी कैलाश मकवाना शामिल होंगे। इनके साथ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़़ें-  मध्यप्रदेश: भोपाल में महिला हॉकी का महाकुंभ शुरू, छह देशों की टीमें भिड़ेंगी; 28 नवंबर तक चलेगा रोमांच

इन तीन नामों पर हो सकता है विचार
राज्य सरकार ने डीजीपी पद के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) रैंक के 11 अधिकारियों के नामों पर विचार किया है। वरिष्ठता सूची के आधार पर वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नाम संभावित पैनल में शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम तीन नामों पर फैसला एम्पैनलमेंट कमेटी की बैठक में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अच्छी खबर: सीएम यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया टीएमजेड का शुभारंभ, 15 हजार से ज्यादा रोजगार मिलेंगे

यूपीएससी की कमेटी तय करेगी पैनल
डीजीपी चयन के लिए गठित कमेटी में यूपीएससी के अध्यक्ष या सदस्य, केंद्र सरकार के गृह सचिव अथवा उनके द्वारा नामित विशेष सचिव स्तर से नीचे का अधिकारी शामिल होता है। इसके अलावा मध्यप्रदेश कैडर से बाहर का केंद्र सरकार में पदस्थ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी भी कमेटी का हिस्सा होगा। कमेटी तीन अधिकारियों के नामों का पैनल राज्य सरकार को भेजेगी। इसके बाद राज्य सरकार इनमें से किसी एक अधिकारी को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त कर सकेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें